Kerala: पर्यटन के लिए प्रचार का जरिया बना केरल में फंसा अत्याधुनिक ब्रिटिश विमान, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल
Kerala: केरल में आपात लैंडिंग करने वाला ब्रिटिश एफ-35बी फाइटर जेट अब अनजाने में ही केरल पर्यटन के प्रचार का माध्यम बन गया है। केरल टूरिज्म ने इस पर मजेदार पोस्टर और कैप्शन शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिलहाल यह जेट तकनीकी खराबी के चलते तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा है और मरम्मत का इंतजार कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल टूरिज्म का पोस्टर हो रहा वायरल
केरल टूरिज्म के 'एक्स' हैंडल पर एक नया पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें फाइडर जेट को केरल के नारियल के पेड़ों और हरे-भरे खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने दिखाया गया है। पोस्टर में मजेदार अंदाज में लिखा है, 'केरल इतनी कमाल की जगह है कि अब यहां जाने का मन ही नहीं करता। जरूर सिफारिश करूंगा।' इसे मजाक में 'यूके एफ-35बी' का बयान बताया गया है। ऑनलाइन चर्चा सिर्फ इस पोस्टर तक सीमित नहीं रही।
Kerala, the destination you'll never want to leave.
Thank you, The Fauxy.#F35 #Trivandrum #KeralaTourism pic.twitter.com/3lei66a5T2विज्ञापन विज्ञापन— Kerala Tourism (@KeralaTourism) July 2, 2025
एक्स यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर सुमोना चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अब ये नारियल तेल के बिना स्टार्ट ही नहीं होता।' यह केरल में नारियल तेल के इस्तेमाल पर एक हल्का-फुल्का तंज था। एक अन्य यूजर ‘द छागलतोका’ ने तो अपनी कल्पना और आगे बढ़ा दी। उन्होंने एक पोस्टर बनाया जिसमें वही लड़ाकू विमान एक सड़क किनारे चाय की दुकान के सामने खड़ा दिखाया गया और कैप्शन था- अब तो ये छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा। भाई को यहां शांति, ताड़ी और केले के चिप्स मिल गए।
ये भी पढ़ें: ड्रग्स पर वार: चार महाद्वीप-10 से अधिक देशों में फैला ग्लोबल नेटवर्क खत्म, दिल्ली से अलबामा तक का लिंक ध्वस्त
मरम्मत का इंतजार कर रहा जेट
ये एफ-35बी जेट दुनिया के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। इसकी कीमत 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है। इस जेट ने 14 जून को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की थी। जेट फिलहाल वहीं खड़ा है और तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ब्रिटेन से एविएशन इंजीनियर तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और जेट की मरम्मत करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.