Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strait of Hormuz Tanker Attack One Indian Sailor Missing

होर्मुज में पनामा के टैंकर पर मिसाइल हमला: एक भारतीय नाविक लापता; दो घायल, भारत ने क्यों जताई कड़ी नाराजगी?

Tue, 17 Nov 2026 09:09 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 09:09 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में एलपीजी टैंकर एमटी तारा गैस पर मिसाइल हमले के बाद एक भारतीय नाविक लापता है और दो घायल हैं। 21 भारतीयों को ओमान के खासाब में सुरक्षित उतारा गया है। भारत ने हमले की निंदा करते हुए समुद्री रास्तों पर सुरक्षित आवाजाही बहाल करने की मांग की है। इस बीच, क्षेत्र में अन्य तेल टैंकरों पर हमलों और बारूदी सुरंगों की घटनाओं ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Strait of Hormuz Tanker Attack One Indian Sailor Missing
होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद भारतीय नाविक लापता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे के तहत चल रहे एलपीजी टैंकर एमटी तारा गैस पर 16 नवंबर 2026 को मिसाइल हमला हुआ। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद एक भारतीय नाविक लापता हो गया, जबकि चालक दल के दो भारतीय सदस्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बाकी 21 भारतीयों को सुरक्षित ओमान के खासाब में उतार लिया गया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने शुरुआती बयान में जहाज के सभी 25 सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने बाद में कहा कि एक भारतीय अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


भारतीय नाविकों को सुरक्षित लाने के लिए क्या कर रही है सरकार? 
भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार बचाव अभियान पर नजर रख रहा है। घायल नाविकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि लापता भारतीय की तलाश जारी है। भारत ने इस अभियान में समय पर मदद देने के लिए ओमान सरकार का आभार भी जताया है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी कहा है कि अधिकारी जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन


भारत ने समुद्री रास्तों पर हमलों को लेकर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। इससे समुद्र में काम करने वाले आम नागरिकों और नाविकों की जान को गंभीर खतरा है। मंत्रालय ने साफ कहा कि व्यावसायिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, समुद्री रास्तों से जहाजों की बेरोकटोक आवाजाही और व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। भारत का कहना है कि समुद्री रास्तों पर इस तरह के हमले वैश्विक व्यापार और नाविकों की सुरक्षा दोनों के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष को दिया झटका: चुनाव आयोग को नोटिस से इनकार, किस पर भड़के नलिन कोहली?


होर्मुज में और कितने जहाजों पर हमले हुए?
तारा गैस पर हमले के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में कम से कम चार तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने की खबर है। ईरानी नौसेना ने दावा किया है कि एक अन्य टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। ईरान के मुताबिक, यह जहाज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था और उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे। ईरानी नौसेना ने जहाज संचालकों को चेतावनी दी है कि वे उसके सशस्त्र बलों के साथ तालमेल किए बिना प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश न करें।

ब्रिटेन की एजेंसी ने क्या जानकारी दी?
ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन एजेंसी यूकेएमटीओ ने भी ओमान के खासाब से करीब सात समुद्री मील दूर एक टैंकर पर हमले की सूचना दी है। एजेंसी के मुताबिक, जहाज के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले शनिवार को भी ईरानी नौसेना ने दावा किया था कि तीन तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद फट गए और उनमें आग लग गई। इन घटनाओं के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed