फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stop violence, start peaceful dialogue Chief Minister Biren Singh appeals to people amid Manipur crisis

Manipur Crisis: मणिपुर में घट रहा पर्यटन, संकट के बीच सीएम बीरेन सिंह ने की लोगों से हिंसा रोकने की अपील

Tue, 26 Dec 2023 05:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 05:25 AM IST
सार

सीएम ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि पर्यटन थोड़ा प्रभावित हुआ है यानी कि 10-20 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन
Stop violence, start peaceful dialogue Chief Minister Biren Singh appeals to people amid Manipur crisis
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में पर्यटन 10-20 प्रतिशत कम हो गया है ऐसे में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से हिंसा रोकने और जातीय संकट को समाप्त करने के लिए शांतिपूर्ण बातचीत शुरू करने की अपील की है। पूर्वोत्तर राज्य में 3 मई को शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

विज्ञापन


सीएम ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि पर्यटन थोड़ा प्रभावित हुआ है यानी कि 10-20 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि इंफाल क्षेत्र और दो जिलों को छोड़कर पहाड़ी के अन्य हिस्सों में स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन


धीरे-धीरे हो रही स्थिति सामान्य
बीरेन सिंह ने आगे कहा, 'संकट के समय इंफाल घाटी में भी सुरक्षा वाहनों को जाने की इजाजत नहीं थी। हमें कुछ समय लेना होगा क्योंकि सभी हमारे लोग हैं।' हम उनके खिलाफ बल प्रयोग नहीं कर सकते। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। हमें लोगों को समझाना होगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2023 में मणिपुर में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा 'हमें 8 महीने नहीं गिनने चाहिए' क्योंकि 4-5 महीने ऐसे थे जब राज्य में कोई संकट नहीं था।
तीन मई से आप 8 महीने गिन रहे हैं लेकिन 4-5 महीनों में कोई संकट नहीं था। सब कुछ शांतिपूर्ण था। हमें 8 महीने नहीं बल्कि केवल वह समय गिनना चाहिए जब संकट आया था'।


उन्होंने कहा, 'समस्या के समाधान में समय लगता है लेकिन इस बीच, मैं देश के सभी नागरिकों, विशेषकर मणिपुर के लोगों से हिंसा रोकने और शांतिपूर्ण बातचीत शुरू करने की अपील करना चाहता हूं। हमें साथ रहना है। हमें विस्थापितों को उनकी जगह पर बसाना है। बच्चों को भी स्कूल जाना होगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed