Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stones pelted on Ram Shobha Yatra in Mehsana Gujarat News in Hindi

Gujarat: गुजरात के मेहसाणा में राम शोभा यात्रा पर पथराव, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 21 Jan 2024 11:55 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 21 Jan 2024 11:55 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना खेरालू कस्बे में हुई। उन्होंने बताया कि पथराव होते ही शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। आंसू गैस के तीन चक्र गोले दागे गए। घटना के बाद चला गए तलाशी अभियान में 15 लोगों को पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Stones pelted on Ram Shobha Yatra in Mehsana Gujarat News in Hindi
गुजरात पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूरे देश में राम मंदिर को लेकर उत्साह है। जगह-जगह शोभा यात्रा और कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस बीच गुजरात में निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव हो गया। हालांकि, पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस का कहना है कि मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना गुजरात के मेहसाणा जिले की है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह घटना खेरालू कस्बे में हुई। उन्होंने बताया कि पथराव होते ही शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। आंसू गैस के तीन चक्र गोले दागे गए। घटना के बाद चला गए तलाशी अभियान में 15 लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पथराव में किसी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है। घटना के बाद शोभा यात्रा के रास्ते में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


देशभर में निकाली जा रहीं शोभा यात्राएं
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। देश भर में शोभा यात्राएं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed