फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Stone pelting in Jammu and Kashmir, ought to shoot them with iron bullet"

जम्मू-कश्मीर में पत्थर फेंकने वालों को रबर की नहीं लोहे की गोली मारनी चाहिए: तोगड़िया

Sun, 28 Aug 2016 07:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 28 Aug 2016 07:37 AM IST
विज्ञापन
"Stone pelting in Jammu and Kashmir, ought to shoot them with iron bullet"
- फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पत्थर फेंकने वालों को रबर की नहीं लोहे की गोली मारनी चाहिए। जो पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, उसके झंडे लहराते हैं उनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली से हल्द्वानी जा रहे डॉ. तोगड़िया शनिवार शाम को कुछ देर के लिए परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो आयल लिमिटेड में रुके। इस दौरान जुटे उद्यमियों और विहिप कार्यकर्ताओं को उन्होंने गौ उत्पाद आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हालात यही रहे तो आज जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे हैं, कल बरेली और लखनऊ में भी पत्थर फेंके जाएंगे इसलिए ऐसे तत्वों से कड़ाई से पेश आने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौ मूत्र दो सौ रुपये लीटर है

"Stone pelting in Jammu and Kashmir, ought to shoot them with iron bullet"

​डॉ. तोगड़िया ने कहा कि गौमूत्र, गोबर और दूध से बड़ा उद्योग विकसित किया जा सकता है। इस दिशा में वह लगातार काम कर रहे हैं। गौ मूत्र दो सौ रुपये लीटर है। इससे फेशवॉस बनाया जा रहा है। गोबर का लेप बना रहे हैं, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

गाय के जरिए आमदनी बढ़ाने के लिए देश में 30 लाख किसानों को ट्रेनिंग दी गई है। बरेली के किसानों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे लोगों में गौ पालन और गौ सेवा की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी।

इस दौरान बीएल एग्रो ऑयल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक घनश्याम खंडेलवाल, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स के सचिव विमल रेवाड़ी, आईआईए के आरके गोयल आदि ने डॉ. तोगड़िया का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed