फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Still after two years Modi govt need to do more

मोदी सरकार के दो साल में नहीं बदली तस्वीर, पर उम्मीद कायम

Sun, 01 May 2016 05:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 05:00 AM IST
सार

  •  49 फीसदी लोग बोले, नहीं सुधरा जीवन स्तर
  • लेकिन 70 फीसदी लोगों की चाहत, फिर पीएम बनें मोदी 

विज्ञापन
Still after two years Modi govt need to do more
पीएम माोदी

विस्तार

मोदी सरकार केंद्र में दो साल पूरी करने वाली है। इन दो सालों के दौरान भाजपानीत केंद्र सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कीं और इनसे देश का विकास होने का दावा किया, लेकिन जनता को ऐसा नहीं लगता। हाल ही में हुए एक सर्वे में 49 फीसदी लोगों ने बताया कि इन दो सालों के भीतर उनके जीवन स्तर में कोई बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन


वहीं, 15 फीसदी लोगों को लगता है कि मोदी के कमान संभालने के बाद उनका जीवन स्तर और भी बद्तर हुआ है। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस) ने यह सर्वे किया। इसमें दावा किया गया है कि 43 फीसदी लोग मानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का गरीबों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। वहीं,  दो साल के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार के कामकाज को बड़ी संख्या (62 फीसदी) में लोगों ने पसंद किया। 
विज्ञापन


सर्वे में शामिल 70 फीसदी लोग चाहते हैं कि मोदी फिर पीएम बनें। इस सर्वे में 15 राज्यों के शहरी और ग्रामीण इलाकों से चार हजार लोगों को शामिल किया गया। एक तिहाई लोग मानते हैं कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे किए, जबकि 48 फीसदी का कहना है कि सरकार कुछ ही वादे पूरी कर पाई। सर्वे के आंकड़ों को जारी करते हुए लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की छवि बहुत अच्छी है और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका काम पसंद किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed