फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   STF West Bengal officers arrested two with the help of ATS Mumbai

West Bengal: STF बंगाल ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिहादी आतंकी संगठनों से संपर्क रखने का आरोप

Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

एसटीएफ के मुताबिक, डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र से समीर हुसैन शेख और निर्मलनगर से सद्दाम हुसैन को एटीएस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उन्हें प्रतिबंधित जिहादी आतंकी संगठनों से नियमित संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
STF West Bengal officers arrested two with the help of ATS Mumbai
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के अधिकारियों ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे प्रतिबंधित जिहादी आतंकी संगठनों के नियमित संपर्क में थे और चरमपंथी गतिविधियों में शामिल थे। इसके लिए एटीएस मुंबई की मदद ली गई। एसटीएफ ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, एटीएस मुंबई की मदद से डायमंड हार्बर पुलिस थाना क्षेत्र से समीर हुसैन शेख और निर्मलनगर से सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उन्हें चरमपंथी गतिविधियों और प्रतिबंधित जिहादी आतंकी संगठनों से नियमित संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


माओवादी भर्ती मामले में आरोपपत्र दाखिल
इस बीच एनआईए ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) में युवाओं की कथित भर्ती से जुड़े मामले में शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। चार्जशीट केरल की एक अदालत में पेश की गई। एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में केंद्रीय एजेंसी ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के निवासी कंभमपति चैतन्य उर्फ सूर्या और वलागुथा आंजयनेलु के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed