फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   steel industry is moving towards Aatmanirbharta and INS Vikrant is an example: PM Narendra Modi

गुजरात में स्टील प्लांट का भूमि पूजन: PM मोदी बोले- कभी आयात होता था इस्पात, अब INS विक्रांत तक भारत में बना

Fri, 28 Oct 2022 05:14 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Amit Mandal Updated Fri, 28 Oct 2022 05:14 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत में कच्चे इस्पात के उत्पादन को दोगुना करना है। सरकार ने आने वाले वर्षों में 30 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
steel industry is moving towards Aatmanirbharta and INS Vikrant is an example: PM Narendra Modi
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टील के क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का जिक्र करते हुए इसे और मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि पहले हम रक्षा उपकरणों के विकास के लिए उच्च श्रेणी के स्टील के आयात पर निर्भर थे। आज स्टील उद्योग आत्मानिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है और आईएनएस विक्रांत मेक इन इंडिया की ओर इस बदलाव का एक उदाहरण है। भारत दुनिया का बड़ा विनिर्माण हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार इस सेक्टर के विकास के लिए आवश्यक नीति पर्यावरण बनाने में तत्परता से जुटी है। गुजरात के सूरत में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील के हजीरा संयंत्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


लक्ष्य भारत में कच्चे इस्पात के उत्पादन को दोगुना करना
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत में कच्चे इस्पात के उत्पादन को दोगुना करना है। सरकार ने आने वाले वर्षों में 30 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य रखा है। सरकार सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से उत्पादन के परिपत्र साधनों को बढ़ावा दे रही है।  जैसे-जैसे हम एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, इस्पात उद्योग देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारतीय इस्पात उद्योग अब दुनिया में दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय स्टील उद्योग दुनिया में दूसरे नंबर पर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में सभी के प्रयासों की वजह से भारतीय स्टील उद्योग दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील उत्पादक उद्योग बन गई है। इस क्षेत्र में विकास की आपार संभावनाएं हैं। अमृत काल में प्रवेश कर चुका हमारा देश अब विकसित भारत के लक्ष्यों की ओर बढ़ने को आतुर है। देश की इस विकास यात्रा में स्टील उद्योग की भूमिका और सशक्त होने वाली है क्योंकि जब देश में स्टील उद्योग मजबूत होता है तो आधारभूत संरचना मजबूत होता है। 

आप सभी को आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के हजीरा संयंत्र का विस्तार होने पर बहुत बहुत बधाई। इस स्टील प्लांट के माध्यम से सिर्फ निवेश नहीं हो रहा है बल्कि भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खुल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed