फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबरीमाला मुद्दे को लेकर केरल बंद, एक की मौत, 100 प्रदर्शनकारी घायल

Thu, 03 Jan 2019 02:17 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 03 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:57 PM, 03-Jan-2019
226 लोग गिरफ्तार, 334 को हिरासत में लिया गया।  



 
05:28 PM, 03-Jan-2019
आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश पर मचा है घमासान। 
 

 
विज्ञापन
03:23 PM, 03-Jan-2019
बंद के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिनमें 38 पुलिसवाले शामिल हैं।
त्रिवेंद्रम में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एशियानेट चैनल के कैमरामैन पर हमला कर दिया।
 

 
12:56 PM, 03-Jan-2019
केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि पंडलम में कल हुए हिंसक संघर्ष में कर्मा समिति के चंद्र उन्नीथन घायल हुए थे। आज अस्पताल में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
 

 
12:20 PM, 03-Jan-2019
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर कहा कि हम आज केरल में काला दिन मना रहे हैं। राज्य सरकार भक्तों की भावनाओं को चुनौती दे रही है। राज्य सरकार के सौजन्य से जिन दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया वह कार्यकर्ता है, माओवादी है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडलम में सबरीमाला कर्मा समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
 

 
मुख्यमंत्री विजयन ने त्रिवेंद्रम में बताया कि सात पुलिस वाहन, केरल राज्य पथ परिवहन निगम की 79 बसे जलाई गई हैं। इसके अलावा 39 पुलिस कर्मियों पर हमले हुए हैं, इनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। महिला पत्रकारों पर भी हमले हुए हैं। 
 
11:38 AM, 03-Jan-2019
केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराना है। सरकार ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाई है। संघ परिवार सबरीमाला को संघर्ष क्षेत्र बना रही है।
 

 
11:35 AM, 03-Jan-2019
पंडलम राज परिवार के सदस्य पीजीएस वरमा ने कहा कि त्योहारों के समय में मंदिर में हर रोज एक-दो आते हैं मगर सरकार के इस कदम के बाद अब संख्या घटकर 10-15 हजार हो गई है। सरकार माहौल हर दिन वहां लोगों को भेजकर परंपरा को भंग कर रही है।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed