{"_id":"603d8adea98c053f5e542ae7","slug":"states-can-get-free-immunization-by-giving-150-rupees-to-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccine: केंद्र को 150 रुपये देकर राज्य करा सकते हैं मुफ्त टीकाकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccine: केंद्र को 150 रुपये देकर राज्य करा सकते हैं मुफ्त टीकाकरण
Tue, 02 Mar 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की तरह अन्य राज्य भी जनता को कोरोना का टीका निशुल्क मुहैया करा सकते हैं। इसमें केंद्र सरकार को परहेज नहीं है। केंद्र का कहना है कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। इसलिए अगर राज्य चाहें तो सभी लोगों को निशुल्क टीका दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए राज्य को कुछ बजट केंद्र सरकार को देना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, देश भर में सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन मुफ्त में दी जा रही है। इस वैक्सीन की खरीदी केंद्र सरकार कर रही है। हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार ने आम बजट 2021-22 के लिए सदन में पेश किया था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है जिसके लिए 150 रुपये प्रति डोज कीमत अस्पताल को चुकानी पड़ेगी। इस कीमत को अस्पताल न देकर राज्य सरकार दे तो इस पर केंद्र को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
250 रुपये प्रति खुराक टीके की कीमत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने मुफ्त वैक्सीन के प्रस्ताव पर बताया कि 250 रुपये प्रति खुराक टीके के कीमत तय की गई है जिसमें सौ रुपये उस अस्पताल का खर्च है जहां केंद्र बना है। 150 रुपये अस्पताल से केंद्र को मिलेंगे जो टीका निर्माता कंपनी को दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अगर कोई भी राज्य निशुल्क टीकाकरण की घोषणा करता है तो केंद्र को परेशानी नहीं है। केंद्र की ओर से सरकारी अस्पतालों के लिए राज्यों को वैक्सीन फ्री दी जा रही हैं। लेकिन प्राइवेट अस्पतालों के लिए राज्य सरकारें खर्चा उठा सकती हैं। हालांकि इसमें एक शर्त यह भी है कि राज्य सरकार को वैक्सीन का भुगतान बिना किसी देरी के तत्काल करना होगा।