{"_id":"5ccaa8d2bdec2207863a9fad","slug":"statements-of-nirmala-sitharaman-and-arun-jaitley-after-masood-azhar-blacklisted-by-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजहर को लेकर कांग्रेस के दावों पर जेटली का पलटवार, कीमत चुकाने के डर से खुशियां नहीं मना रहा विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजहर को लेकर कांग्रेस के दावों पर जेटली का पलटवार, कीमत चुकाने के डर से खुशियां नहीं मना रहा विपक्ष
Thu, 02 May 2019 03:44 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 02 May 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली
- फोटो : PTI
संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दल इस उपलब्धि पर खुशियां मनाने से कतरा रहे हैं क्योंकि उन्हें राजनीतिक कीमत चुकाने का डर सता रहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस ने दावा किया था कि मसूद अजहर पर प्रतिबंध यूपीए की सरकार के समय किए गए प्रयास के कारण लगा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश जिसके लिए पिछले 10 साल से प्रयास कर रहा था, मौजूदा सरकार ने उसे कर दिखाया, "लेकिन वे (विपक्ष) कहते हैं कि, यह तो बस यूं ही है, इसमें बड़ा क्या है।"
पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि देश में परंपरा थी कि लोग विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एक स्वर में बोलते थे, लेकिन पिछले कुछ साल में इसमें बदलाव आया है।
अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने को "भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि" बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा , "अगर भारत जीतता है तो भारतीय जीतता है, लेकिन विपक्ष में कुछ ऐसे दोस्त भी हैं जो इसकी खुशियां नहीं मना रहे क्योंकि उन्हें राजनीतिक कीमत चुकाने का डर सता रहा है।"
Arun Jaitley on UN declaring #MasoodAzhar as global terrorist: Govt & PM should be applauded. When the country wins, every Indian wins. It is unfortunate that some friends in the opposition think that if they join in this victory they might have to pay a political price for it. pic.twitter.com/qpgVuBCU7F
— ANI (@ANI) May 2, 2019
संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र की यह घोषणा महत्वपूर्ण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय द्वारा लगातार की गई कोशिशों का नतीजा है।