{"_id":"59527c494f1c1bf9468b484a","slug":"state-railways-minister-manoj-sinha-will-talk-on-gst-at-gazipur-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कल गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, GST पर करेंगे चर्चा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीः कल गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, GST पर करेंगे चर्चा
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
मनोज सिंहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी का लाभ बताने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 28 जून को एक दिन के दौरे पर गाजीपुर पहुंचेंगे। बीजेपी नेता विशाल सिंह ने बताया की प्रोटोकॉल के मुताबिक रेल राज्य मंत्री मंगलवार की शाम 6.55 बजे दिल्ली से ट्रेन से चलेंगे।
विज्ञापन
सुबह सात बजे वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पर उतरेंगे। फिर डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद 11 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के लिए चलेंगे। जहां बीएचयू पर डाक टिकट जारी करेंगे।
विज्ञापन
उसके बाद 11.50 बजे गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर पौने दो बजे गाजीपुर के महाराजगंज में भाजपा के आयोजित जनकल्याण सम्मेलन में पहुंचेंगे। उसके बाद शाम पौने पांच बजे अफीम कारखाने के गेस्टहाउस में आएंगे।
विज्ञापन
कुछ देर विश्राम के बाद 6.10 बजे झुन्नू लाल चौराहा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में जीएसटी पर व्यापारियों के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में जाएंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से वह वाराणसी लौटेंगे। बीजेपी के युवा नेता विशाल सिँह ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के जीएसटी संवाद कार्यक्रम में पहुंचने का व्यापारियों का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर विरोधी तथा शरारती तत्व कई तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। लिहाजा रेल राज्य मंत्री संग आयोजित संवाद कार्यक्रम में आकर व्यापारी जीएसटी को लेकर अपनी शंकाएं, जिज्ञासा का निराकरण कर सकेंगे।
जीएसटी के रेट, नियम तथा रिटर्न से संबंधित सवालों का जवाब प्राप्त करेंगे। विशाल ने कहा कि रेल राज्य मंत्री ने गाजीपुर के व्यापारियों के लिए यह संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सार्थक काम किया है। संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के विशेषज्ञ, वित्त सलाहकार भी मौजूद रहेंगे।