फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State President of Aam Aadmi Party Gujarat unit Gopal Italia said abusive words about PM Modi

Gujarat: आप के प्रदेश अध्यक्ष ने PM मोदी के बारे में कहे अपशब्द, भाजपा ने कहा- यह हर गुजराती का अपमान

Sun, 09 Oct 2022 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 09 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

गोपाल इटालिया का इस तरह का ये पहला बयान नहीं है। वे पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर भी विवादित बयानबाजी की थी। जिसके बाद द्वारका में उन पर FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
State President of Aam Aadmi Party Gujarat unit Gopal Italia said abusive words about PM Modi
गोपाल इटालिया - फोटो : @AamAadmiParty

विस्तार

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों की तैयारियां सभी पार्टियों ने बड़े जोर-शोर पर शुरू कर दी हैं। दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी का फोकस गुजरात पर है। गुजरात में लोगों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए आप का कोई ना कोई बड़ा नेता गुजरात का दौरा करने में लगा है। वहीं, गुजरात की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी भले ही अपनी जीत को लेकर पहले से आश्वस्त हो, लेकिन इसके बावजूद वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल रखी है। वे एक के बाद एक गुजरात के दौरे कर रहे हैं। भाजपा की इन रणनीतियों को देखकर आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई दिख रही है। उसकी इस बौखलाहट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले और आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वहीं, भाजपा अब इसे लेकर आप पर हमलावर है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग
दरअसल, भाजपा नेता अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें आप की गुजरात की इकाई के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया है। साथ ही उन्हें पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भी सुना जा सकता है। गोपाल इटालिया इसमें यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि 'क्या कभी पहले किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह की नौटंकी की है?'
विज्ञापन


भाजपा ने बोला हमला
वहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने गोपाल इटालिया का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो भी अब अरविंद केजरीवाल के स्तर पर ही गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात की मिट्टी के लाल, जिन पर राज्य को गर्व है, उनके लिए इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना हर एक गुजराती का अपमान है, जिसने पिछले 27 वर्षों से अपना बहुमूल्य वोट पीएम मोदी को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज हो चुकी हैं एफआईआर
गोपाल इटालिया का इस तरह का ये पहला बयान नहीं है। वे पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर भी विवादित बयानबाजी की थी। जिसके बाद द्वारका में उन पर FIR भी दर्ज की जा चुकी है। इससे पहले गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी को ‘ड्रग्स संघवी’ बताने और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को ‘शराब तस्कर’ बताया था। इन मामलों में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed