फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   state Congress twitter handles commenting on Jitin Prasada joining BJP

जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने पर कांग्रेस ने कहा 'धन्यवाद'...कूड़ा कूड़ेदान में गया!

Wed, 09 Jun 2021 07:25 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Jun 2021 07:25 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रहे जितिन प्रसाद ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा, भाजपा से नाराज ब्राह्मण वोटरों को संभालने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं जितिन प्रसाद...

विज्ञापन
state Congress twitter handles commenting on Jitin Prasada joining BJP
भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद - फोटो : Agency

विस्तार

जितिन प्रसाद कभी कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता भले ही रहे हों, कांग्रेस के टिकट पर दो बार सांसद और केन्द्रीय मंत्री भी रहे हों, लेकिन आज वो कांग्रेस पार्टी के लिए ‘कूड़ा’ हो चुके हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी ने उन्हें ‘धन्यवाद’ दिया है, और कहा है कि यह कूड़े के कूड़ेदान में जाने जैसा है। हालांकि, कई वरिष्ठ नेताओं ने जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर दुख भी जताया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह पोस्ट किया कि ‘जितिन प्रसाद के जाने से कांग्रेस खुश है- यह एक कूड़ा कूड़ेदान में डालने जैसी सामान्य क्रिया है।
विज्ञापन


इस तरह का विरोध केवल मध्य प्रदेश कांग्रेस तक ही सीमित नहीं रहा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर खुशी जताई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ‘जितिन प्रसाद का कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए धन्यवाद’ पोस्ट किया गया है। भाजपा इसे कांग्रेस की हताशा बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं ने जताया दुख

हालांकि, ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के सभी नेताओं ने जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर खुशी जताई है। कुछ सीनियर नेताओं ने जितिन के पार्टी छोड़ने पर दुख भी जताया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमर उजाला से कहा कि जितिन प्रसाद युवा, ऊर्जावान और कार्यकुशल नेता थे। पार्टी में रहकर उन्होंने कमजोर वर्गों की आवाज उठाई और लोगों की सेवा के लिए काम किया।

आत्ममंथन करे पार्टी

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि जितिन प्रसाद का पार्टी छोड़कर जाना दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस बात का आत्ममंथन करना चाहिए कि लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर क्यों जा रहे हैं। पार्टी को ऐसे लोगों की सोच को उचित सम्मान देना चाहिए।

भाजपा ने किया स्वागत

एक तरफ जहां कांग्रेस उन्हें कूड़ा बताने पर आ गई, वहीं भाजपा ने जितिन प्रसाद का पार्टी में स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जितिन प्रसाद का पार्टी में स्वागत है। उनके आने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसी प्रकार भाजपा के कई शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने उनका स्वागत किया है।  

भाजपा का मानना है कि जितिन प्रसाद नाराज ब्राह्मण मतदाताओं को उसके पाले में दोबारा लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 15 फीसदी ब्राह्मण मतदाता हैं जो इस समय मुख्य रूप से भाजपा को वोट करते हैं। लेकिन बताया जाता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार से ब्राह्मणों का मोहभंग हो गया है जिसे भाजपा हर हाल में सुधारना चाहती है और इसके लिए कई प्रतीकात्मक कदम भी उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed