फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State BJP chief K Annamalai on ed officer ankit tiwari arrest tamilnadu

Tamil Nadu: 'एक की गलती के लिए पूरी एजेंसी को..', ईडी अफसर पर रिश्वत लेने के आरोप के बीच बोले अन्नामलाई

Sat, 02 Dec 2023 11:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

ईडी अधिकारी अंकित तिवारी पर लगे आरोपों पर तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलई का मानना है कि केवल एक अकेले की गलती की वजह से पूरा ईडी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

विज्ञापन
State BJP chief K Annamalai on ed officer ankit tiwari arrest tamilnadu
K Annamalai - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिकारी अंकित तिवारी पर एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। डीवीएसी के अधिकारी अंकित तिवारी से जुड़े मामले के संबंध में मदुरै में ईडी के कार्यालय में भी छापेमारी की। अंकित तिवारी को डिंडीगुल में हिरासत में लिए जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


ईडी के बचाव में उतरे अन्नामलई
ईडी अधिकारी अंकित तिवारी पर लगे आरोपों पर तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलई का मानना है कि केवल एक अकेले की गलती की वजह से पूरा ईडी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। उन्होंने कहा, 'डीवीएसी ने ईडी विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत के सामने प्रस्तुत भी किया और उसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और न ही यह आखिरी बार है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इससे पहले भी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सीबीआई और ईडी के कई अधिकारियों को पकड़ा गया है। उन्हें गिरप्तार भी किया गया है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला राजस्थान में भी देखने को मिला था। एक की गलती के लिए हम पूरे ईडी को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डीवीएसी ने बताया कि रिश्वत मामले में ईडी के अन्य अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की जांच के लिए भी पूछताछ की जाएगी। सतर्कता टीम के अधिकारी तिवारी के आवास और मदुरै में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की तलाशी ले रहे हैं। अंकित तिवारी से जुड़े स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed