फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Star Series Notes: Why ₹500 notes with star symbol in discussion and what did RBI say on the rumors

Star Series Notes: स्टार चिह्न वाले ₹500 के नोट क्यों चर्चा में, बंद होने की अफवाहों पर आरबीआई ने क्या कहा?

Fri, 28 Jul 2023 06:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 28 Jul 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Star Series Notes: स्टार चिह्न वाली नोटों के चर्चा में आने का कारण है इनसे जुड़ी फर्जी खबरें। दरअसल, एक वायरल फर्जी संदेश में दावा किया गया है कि नंबर पैनल में 'स्टार' चिह्न अंकित 500 रुपये का नोट नकली है। इस संबंध में आरबीआई ने कहा कि स्टार चिह्न वाला बैंकनोट किसी भी अन्य वैध बैंकनोट के समान होता है।
loader
Star Series Notes: Why ₹500 notes with star symbol in discussion and what did RBI say on the rumors
500 के नोट - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

2000 रुपये के बैंकनोट के वापस लेने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर स्टार चिह्न वाली नोटों के बंद होने की अफवाहें सामने आईं। हालांकि, इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और स्टार चिह्न वाले नोट अभी भी प्रचलन में हैं।


आइये जानते हैं कि स्टार चिह्न वाले नोट क्या हैं? ये नोट अभी क्यों चर्चा में हैं? आरबीआई को स्पष्टीकरण क्यों जारी करना पड़ा? 

स्टार चिह्न वाले ₹500 के नोट
स्टार चिह्न वाले ₹500 के नोट - फोटो : SOCIAL MEDIA
स्टार चिह्न वाले नोट क्या हैं?
आरबीआई के अनुसार, स्टार सीरीज के नोट वे होते हैं जिनके प्रीफिक्स और सीरियल नंबर के बीच एक स्टार (*) चिह्न जोड़ा जाता है। हालांकि, चिह्न का मतलब यह नहीं है कि नोट उनसे अलग है जिन पर स्टार नहीं अंकित है। आरबीआई ने कहा कि इन बैंक नोटों पर स्टार चिह्न वास्तव में दर्शाता है कि इन नोटों को बदल दिया गया है या दोबारा छापा गया है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, इसके द्वारा अगस्त 2006 तक जारी बैंक नोटों में क्रमांक दिए जाते थे। इसमें से प्रत्येक बैंकनोट में एक संख्या अथवा अक्षर/रों से प्रारंभ होने वाला विशेष क्रमांक दिया जाता था। इन बैंक नोटों को 100 नगों के पैकेट के रूप में जारी किया जाता है। क्रमांक दर्शाने वाले 100 नगों वाले पैकेट में गलत छपे बैंकनोटों को बदलने के लिए बैंक ने 'स्टार सीरीज' वाली संख्यांकन प्रणाली को अपनाया। 

10, 20, 50 और 100 रुपये के 'स्टार' बैंक नोट पहले से ही प्रचलन में हैं। हालांकि, नोटबंदी के बाद आरबीआई ने  500 रुपये वाले 'स्टार' बैंकनोट पहली बार जारी किए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अभी क्यों चर्चा में आई स्टार चिह्न वाली नोट?
स्टार चिह्न वाली नोटों के चर्चा में आने का कारण है इनसे जुड़ी फर्जी खबरें। दरअसल, एक वायरल फर्जी संदेश में दावा किया गया है कि नंबर पैनल में 'स्टार' चिह्न अंकित 500 रुपये का नोट नकली है और लोगों से ऐसे करेंसी नोट स्वीकार न करने को कहा जा रहा है। वायरल संदेश को 500 रुपये के नए नोट की तस्वीर के साथ साझा किया जा रहा है, जहां नंबर पैनल में चिह्न को अलग से हाइलाइट किया गया है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। - फोटो : ANI
आरबीआई ने क्या कहा?
इन नोटों से जुड़े फर्जी संदेश आरबीआई के संज्ञान में आते ही गुरुवार को इसने स्पष्टीकरण जारी किया। मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने एक बयान में कहा भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में यह आया है कि बैंकनोटों के नंबर पैनल पर मौजूद स्टार चिह्न वाले बैंकनोटों की वैधता हाल ही में कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर चर्चा का विषय है। इस संबंध में यह सूचित किया जाता है कि स्टार चिह्न वाला बैंकनोट किसी भी अन्य वैध बैंकनोट के समान होता है। 

दो हजार के नोट
दो हजार के नोट - फोटो : अमर उजाला
2000 के नोट वापस लेने के फैसले के बाद फर्जी संदेश हुआ वायरल 
स्टार चिह्न वाली नोटों से जुड़े फर्जी संदेश तब वायरल हो रहे हैं जब पिछले दिनों आरबीआई ने 2000 के नोटों को वापस लेने को कहा था। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। लोग इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंक में जमा कर सकते हैं या कम कीमत के नोट से बदल सकते हैं। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद कर दें। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। 

बैंक में दो हजार के नोट जमा करने आया व्यक्ति
बैंक में दो हजार के नोट जमा करने आया व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
23 मई से शुरू हुई बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया
लोग दो हजार रुपये के नोट बैंक खातों में जमा करा सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकते हैं। लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये मूल्य के नोट बदलवाए जाए सकेंगे। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू हुई थी और 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी। कहा गया है कि 2000 रुपये का नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed