फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stampede broke out at Dhirendra krishna Shastri program in Bhiwandi, many women got injured

Dhirendra Shastri: भिवंडी में धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई महिलाएं हो गईं घायल; ये था कारण

Sun, 05 Jan 2025 12:51 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 05 Jan 2025 12:51 AM IST
सार

महाराष्ट्र के भिवंडी में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गई। बाबा की भभूति पाने के लिए अचानक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

विज्ञापन
Stampede broke out at Dhirendra krishna Shastri program in Bhiwandi, many women got injured
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे जिले के भिवंडी में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में शनिवार को भगदड़ मच गई, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम में भभूति पाने की होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई। अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होने पर धीरेन्द्र शास्त्री मंच से उठकर चले गए। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। गनीमत रही कि घायल महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी परिसर में धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने कथा के बाद लोगों को एक-एक कर भभूति के लिए मंच की ओर बुलाया। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि पहले महिलाएं आएं उसके बाद पुरुष आएंगे। कथा सुनने आई महिलाएं पहले कतार में लगी और उसके पीछे पुरुषों ने भी लाइन लगाया। भभूति (राख) लेने के लिए जैसे ही लोग आगे आए उसी दौरान एक साथ भीड़ उमड़ पड़ी, जो नियंत्रण के बाहर हो गई। लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद आसपास खड़े बाउंसरों ने लोगों को खींचकर बाहर निकाला और स्टेज पर बैठाया। इसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों इसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि हादसे में कुछ महिलाएं मामूली रूप से घायल हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed