{"_id":"637671ddaaf4445e186203ff","slug":"sskm-hospital-fire-breaks-out-at-kolkata-s-sskm-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSKM Hospital : कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SSKM Hospital : कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद
Thu, 17 Nov 2022 11:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:42 PM IST
सार
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीज सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी आग
- फोटो : ANI
विस्तार
कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में गुरुवार देर रात आग लग गई हालांकि एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
घटनास्थल का दौरा करने वाले पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि आग आपातकालीन इमारत (एसएसकेएम अस्पताल में) के पास लगी थी। लेकिन दमकलकर्मियों ने उस पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए जाएंगे। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीज सुरक्षित हैं। इस बीच बंगाल के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में लगी आग के पीछे कोई साजिश तो नहीं है।
विज्ञापन
निगम ने कहा कि कुछ वर्षों में एसएसकेएम अस्पताल में यह तीसरी आग है। हम देखेंगे कि कोई तोड़फोड़ हुई है या नहीं। 21 नवंबर 2016 को एसएसकेएम अस्पताल के रोनाल्ड रॉस भवन में स्थित पुस्तकालय में एक बड़ी आग लग गई थी। इससे पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 21 मार्च, 2012 को एक छोटी सी आग लगी थी।