फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSB not deploy additional forces on 1751 km long border with Nepal, waiting for order of Home Ministry

Nepal: नेपाल से लगते 1751 किमी लंबे बॉर्डर पर अतिरिक्त फोर्स नहीं लगाएगी SSB, गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:28 PM IST
सार

एसएसबी, कुल 73 बटालियनों, 89878 कर्मियों के साथ भारत संघ का एक प्रमुख सशस्त्र बल है। ये जवान 1751 किलोमीटर लंबे भारत और नेपाल बॉर्डर व 699 किलोमीटर लंबे भारत-भूटान सीमा की रखवाली करते हैं।

विज्ञापन
SSB not deploy additional forces on 1751 km long border with Nepal, waiting for order of Home Ministry
एसएसबी (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

सोशल मीडिया मंचों पर बैन लगाए जाने के विरोध में पड़ोसी मुल्क 'नेपाल' में सोमवार को हिंसा भड़क उठी। हिंसक प्रदर्शनों में दर्जनभर से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि अनेक लोग घायल बताए जा रहे हैं। नेपाल में बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस बीच भारत और नेपाल के 1751 किमी लंबे खुले बॉर्डर की हिफाजत कर रहा केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सशस्त्र सीमा बल' (एसएसबी) अलर्ट पर है। हालांकि नेपाल में हो रही हिंसा के मद्देनजर, बॉर्डर पर अतिरिक्त फोर्स नहीं लगाई जा रही है। सीमा पर जितने भी संवेदनशील प्वाइंट हैं, उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भी बॉर्डर पर फोर्स की तैनाती बढ़ाने जैसा कोई निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि एसएसबी, कुल 73 बटालियनों, 89878 कर्मियों के साथ भारत संघ का एक प्रमुख सशस्त्र बल है। ये जवान, 1751 किलोमीटर लंबे भारत और नेपाल बॉर्डर व 699 किलोमीटर लंबे भारत-भूटान सीमा की रखवाली करताे हैं। एसएसबी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी नेपाल के ताजा घटनाक्रम पर नजर है। सीमा पर जवानों को अलर्ट किया गया है। चेकिंग को बढ़ाया गया है। एसएसबी का प्रयास है कि नेपाल की हिंसा की आड़ में वहां से कोई आपराधिक तत्व, भारतीय सीमा में प्रवेश न कर सके। सीमावर्ती इलाकों में कानून व्यवस्था बनी रहे।  
विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि मौजूदा परिस्थतियों में नेपाल से लगते बॉर्डर पर एसएसबी को सतर्क किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा आंतरिक एवं बाहरी खुफिया एजेंसियां, इस मामले पर नजर रख रही हैं। एसएसबी के लिए बॉर्डर की सुरक्षा करने की जो एसओपी बनाई गई है, उसी का पालन किया जा रहा है। मसलन, नेपाल में जब चुनाव होते हैं या वर्तमान हिंसा जैसा कुछ होता है तो उस दौरान सीमा की सुरक्षा के लिए, जिस एसओपी का इस्तेमाल होता है, वही अब हो रहा है। एसएसबी पूरी तरह से सतर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed