फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   srinagar: Orders issued for bullet proof vehicles at all police stations in says Rajnath Singh

अनंतनाग में बोले राजनाथ- कश्मीर को दहशतगर्दों से निजात दिलाकर रहेंगे

Sun, 10 Sep 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Sep 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
srinagar: Orders issued for bullet proof vehicles at all police stations in says Rajnath Singh
गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ani

राज्य के हालात का जायजा लेने अपनी चार दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अनंतनाग में कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों की शहादत की कीमत नहीं चुकाई जा सकती है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को आतंकियों के हमले में शहीद हुए
विज्ञापन

एएसआई अब्दुल रशीद की बिलखती हुई बेटी जोहरा की तस्वीर देखी है, उसका चेहरा आंसूओं से भीगा हुआ था। उसके बाद से मेरे दिल से उसका दर्द निकलता ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सारे पुलिस स्टेशन में बुलेटप्रूफ गाड़ियों और जैकेट उपलब्ध कराने के लिए का ऑर्डर दिया जा चुका है। साथ ही इसके लिए फंड दे दिया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट जरूरी है। जो जल्द से जल्द उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने पत्थरबाजों और आतंकियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कश्मीर को दहशतगर्दी से निजात मिलकर रहेगी और फिर से हमारा कश्मीर जन्नत बनकर रहेगा, ऐसा करने से दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती है। 

उन्होंने कहा कि मेरे पास प्रधानमंत्री का आपके लिए संदेश है। उन्होंने आपकी वीरता और बहादुरी को सराहा है। राजनाथ ने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी कोई शिकवा, शिकायत है तो वह सीधे हमसे इस बारे में बातचीत करे और मैं वादा करता हूं कि मैं खुले दिल से आपकी बात पर एक्शन लूंगा।  









पढ़ें- श्रीनगरः CM महबूबा मुफ्ती से मिले राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री पैकेज की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा

गौरतलब है कि शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। बताते चलें कि गृह मंत्री के चार दिवसीय दौरे पर उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव राजीब गाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कल महबूबा मुफ्ती के साथ प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत आने वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed