{"_id":"5ddfe6a28ebc3e549e56f712","slug":"srilanka-president-gotabaya-rajapaksa-reaches-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे
Thu, 28 Nov 2019 08:54 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 28 Nov 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले गौतबाया राजपक्षे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वीप राष्ट्र में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे बृहस्पतिवार को अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।
इस यात्रा के दौरान वह शुक्रवार को दोनों देशों के बीच रणनीतिक द्विपक्षीय रिश्तों को और गहरा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद से भी मुलाकात करेंगे।
पिछले हफ्ते, भारत ने कहा था कि वह नई श्रीलंकाई सरकार के साथ मिलकर काम करना चाह रहा है और उम्मीद है कि वह उस देश में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होगा। राजपक्षे के सचिव पीबी जयसुंदर और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के सलाहकार ललित वीरतुंगा भी उनके साथ यहां आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए राष्ट्रपति राजपक्षे का केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।