फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sridevi Death: Actress died at the age of 54 and was tamil top star before Bollywood came her way

श्रीदेवी निधन: बॉलीवुड ही नहीं तमिल सिनेमा की भी शानदार एक्ट्रेस थीं 'चांदनी'

Sun, 25 Feb 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Death: Actress died at the age of 54 and was tamil top star before Bollywood came her way
श्रीदेवी

54 साल की उम्र में बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह दुबई में अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जा रहा है। आज हम आपको उनके हिंदी और तमिल करियर के बारे में कुछ बातें बताते हैं। 1983 में आई सदमा तो बहुत से लोगों ने देखी होगी। इस फिल्म में कमल हासन के साथ श्रीदेवी नजर आई थीं। फिल्म में उनका किरदार एक बच्चे के दिमाग वाले व्यस्क शख्स का था। यह फिल्म तमिल की मूंदरम पिरई का हिंदी रीमेक थी और एक्ट्रेस की पहली बॉलीवुड फिल्म। इस फिल्म में हिंदी भाषा के साथ उनके संघर्ष को साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन


अपने पूरे हिंदी करियर के दौरान श्रीदेवी ने तमिल एक्सेंट के साथ डायलॉग बोले और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्री में काम किया था। बॉलीवुड में धमाल मचाने से पहले एक्ट्रेस तमिल सिमेना की बेहतरीन एक्ट्रेस बन चुकी थीं। तमिल सिनेमा में बाल कलाकार के तौर पर काम करने वाली एक्ट्रेस को अपना पहला बड़ा ब्रेक मशहूर निर्देशक मूंदरू मुदिचू से 1976 में मिला था। इस फिल्म में उन्होंने रजनीकांत और कमल हासन के साथ काम किया था। उनकी तारीफ में हासन ने एक बार कहा था कि मैं उन्हें 15 या 16 साल की उम्र से जानता हूं वह तब भी सीखने के लिए तैयार दिखती थीं।
विज्ञापन


तमिल सिनेमा ने श्रीदेवी को ना केवल पाला बल्कि उन्हें परिपक्व भी बनाया। उनके करियर की एक और दमदार फिल्म 16 वयाथिनिल थी। इसमें भी उनके साथ कमल और रजनीकांत थे। फिल्म में ग्रामीण भारत को दिखाया गया था। तेलुगू सिनेमा में भी उन्होंने काफी सफल दी हैं। आठ साल की उम्र में उन्होंने मलयालम की पूमपट्टा फिल्म में काम किया था। जिसमें उनके साथ स्वर्गीय एक्ट्रेस जयलिलता थीं। बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने से पहले ही वह तमिल की टॉप स्टार बन चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed