फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sri says, jai hind pakistan jindabad

राजनाथ की मौजूदगी में श्रीश्री बोले 'जय हिंद, पाकिस्तान जिंदाबाद'

Sun, 13 Mar 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
sri says, jai hind pakistan jindabad

दिल्‍ली में चल रहे अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के धार्मिक आयोजन में शनिवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। मंच पर मौजूद थे गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनके सामने ही श्रीश्री रविशंकर ने जय हिंद और पाकिस्तान जिंदाबाद का उद्घोष किया। एक बार को हर कोई हैरत में पड़ गया लेकिन जल्द ही श्रीश्री ने मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि जय हिंद और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा एक साथ क्यों नहीं लग सकता। 

विज्ञापन


श्रीश्री तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंच पर साधकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दुनियाभर के हजारों धार्मिक नेता कार्यक्रम में जुटे, इनमें पाकिस्तान के मुफ्ती मुहम्मद सईद खान भी मौजूद रहे जिन्होंने सहिष्‍णुता के महत्व पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


इसी दौरान मंच पर बैठे श्रीश्री ने कहा पाकिस्तान खुद आतंकवाद से जूझ रहा है ऐसे में अगर दोनों देश एक साथ आ जाएं तो काफी तरक्की कर सकते हैं। जय हिंद और पाकिस्तान जिंदाबाद भी एक साथ आ सकते हैं। यह दोनों पक्षों के लिए एक जिताने वाली स्थिति हो सकती है। हमें हमेशा आगे बढ़ने और दूसरे को आगे बढ़ते देखने पर यकीन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed