{"_id":"5b2729e54f1c1bb0318b758c","slug":"sri-rama-sene-chief-pramod-muthalik-compares-gauri-lankesh-murder-to-dog-death-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी लंकेश हत्याकांड: हर कुत्ते की मौत पर जवाब नहीं दे सकते मोदी: श्रीराम सेना प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गौरी लंकेश हत्याकांड: हर कुत्ते की मौत पर जवाब नहीं दे सकते मोदी: श्रीराम सेना प्रमुख
एजेंसी, बंगलूरू
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कर्नाटक में हर कुत्ते की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए? पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर यह विवादित टिप्पणी श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने की है।
विज्ञापन
मुथालिक ने रविवार को अंधविश्वास विरोधी एवं तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर, वाम नेता गोविंद पानसरे, कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के संदर्भ में कहा था कि सभी कह रहे हैं कि गौरी लंकेश की हत्या की साजिश हिंदू समूहों ने रची। लेकिन ये सभी हत्याएं कांग्रेस के शासन में ही हुईं।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार की नाकामी पर कोई सवाल नहीं उठाता बल्कि वामपंथी बुद्धिजीवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहते हैं कि गौरी लंकेश के बारे में वह कुछ बोलें। कर्नाटक में हर बार किसी कुत्ते के मरने पर आप मोदी से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं?
विज्ञापन
तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि एक पत्रकार की तुलना कुत्ते से करना बहुत घटियापन है। हालांकि मुथालिक ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि वह गौरी लंकेश की तुलना कुत्ते से नहीं करना चाहते थे।