फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Ram Sene chief Pramod Muthalik says we will take back 30000 temples demolished to build masjids in Karnataka news in Hindi

Karnataka: श्रीराम सेना के प्रमुख का एलान, मस्जिदें बनाने के लिए ढहाए गए थे 30000 मंदिर, हम सबको वापस लेंगे

Sat, 28 May 2022 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 28 May 2022 06:20 PM IST
सार

कर्नाटक के हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना के प्रमुख ने दावा किया है कि मस्जिदें बनाने के लिए 30 हजार मंदिर तबाह किए गए थे और ये सभी मंदिर वापस लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Sri Ram Sene chief Pramod Muthalik says we will take back 30000 temples demolished to build masjids in Karnataka news in Hindi
श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार गंभीर होते जा रहे ज्ञानवादी मस्जिद विवाद के बीच कर्नाटक के एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने शनिवार को कहा कि ढहाए गए सभी 30,000 मंदिर 'वापस' लिए जाएंगे। श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक ने कहा, 'हम उन सभी 30,000 मंदिरों को वापस लेंगे, जिन्हें मस्जिदें बनाने के लिए ढहा दिया गया था।'

विज्ञापन


मुथालिक ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर आपमें हिम्मत है तो हमें रोक कर दिखाइए। आप लोगों ने हमें तब भी रक्तपात की धमकी दी थी जब बाबरी मस्जिद का विध्वंस हो रहा था। तब क्या हुआ था? आप हिंदुओं का एक बूंद भी खून नहीं बहा पाए थे।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अगर आपमें जरा भी शर्म है तो हमें हमारे मंदिर वापस कर दीजिए जिन्हें पूर्व में ढहाया गया था। हम इस तरह की उद्दंडता को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई हमें छू भी नहीं सकता है। हालांकि, बाद में मुथालिक ने कहा कि  हम इन मंदिरों को संविधान का पालन करते हुए कानूनी तरीके से वापस लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री ने भी दिया था कुछ ऐसा ही बयान
इससे पहले शुक्रवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था, '36,000 मंदिर नष्ट कर दिए गए थे और इन पर मस्जिदें बनाई गई थीं। उन्हें कहीं और मस्जिद बनाने दीजिए और नमाज अदा करने दीजिए, लेकिन हम हमारे मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते।'


21 अप्रैल को हुई थी प्रदेश में मंदिर-मस्जिद विवाद की शुरुआत
ईश्वरप्पा ने दावा किया था कि सभी 36,000 मंदिर हिंदुओं को वापस मिलेंगे और यह काम कानूनी रास्ते से होगा। बता दें कि कर्नाटक में मंदिर-मस्जिद विवाद की शुरुआत 21 अप्रैल को हुई थी, जब मेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक पुरानी मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसी स्थापत्य कला के समान संरचना देखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed