फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan President Disanayaka begins 3-day India visit

India-Sri Lanka: तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके, कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Sun, 15 Dec 2024 09:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Dec 2024 09:17 PM IST
सार

India-Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके तीन दिवसीय दौरे पर भारत दौरे पर हैं। दिल्ली के हवाई अड्डे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने उनका स्वागत किया।  सितंबर में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनका यह पहला विदेश दौरा है।

विज्ञापन
Sri Lankan President Disanayaka begins 3-day India visit
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके रविवार तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। सितंबर में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनका यह पहला विदेश दौरा है। दिसानायके कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे, जिसमें व्यापार, निवेश, उर्जा और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्री एल. मुरुगन ने दिल्ली के हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति दिसानायके का स्वागत किया। विदश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति दिसानायके की यह यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत करने और जनता पर केंद्रित साझेदारी को गति देने का एक अवसर होगी। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। 
विज्ञापन

दिसानायके का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा, वह दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसका मकसद भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और व्यापारिक संबंधों को बढावा देना होगा। वह बिहार के बोधगया भी जाएंगे, जहां वे महात्मा बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। 

भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। श्रीलंका भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सागर नीति और पड़ोसी पहले नीति में श्रीलंका का केंद्रीय स्थान है। 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बहु आयामी और लाभकारी सहयोग को और भी मजबूत करने की उम्मीद है। 

भारत श्रीलंका के साथ रणनीतिक संबंधों को और विस्तार देने का प्रयास कर रहा है। हिंद महासागर में चीन की सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की कोशिशों को लेकर भारत सतर्क है। अगस्त 2022 में चीन का मिसाइल और उपग्रह ट्रैकिंग जहाज युआन वांग का श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर पहुंचा था। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच कूटनीतिक विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed