Srilanka PM Visit Tirupati: महिंदा राजपक्षे ने पत्नी के साथ भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की, मंदिर में दान पेटी की भेंट
श्रीलंका के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजपक्षे दूसरी बार वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ तिरुपति पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि 76 वर्षीय राजपक्षे अपनी पत्नी शिरंति के साथ 23 दिसंबर को ही तिरुपति पहुंच गए थे। यहां के गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ रात भर रुके और शुक्रवार की सुबह पारंपरिक पोशाक धारण कर भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा की। पूजा के दौरान राजपक्षे ने भी मंदिर में 'हुंडी' (दानपेटी) भेंट की।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री को मंदिर प्रबंधन ने भगवान वेंकटेश्वर का चित्र और लड्डू प्रसाद भी भेंट किया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजपक्षे दूसरी बार वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। राजपक्षे प्रधानमंत्री से पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं।
Sri Lanka PM Mahinda Rajapaksa offered prayers at Tirumala Venkateswara Temple in Andhra Pradesh, this morning
विज्ञापन विज्ञापन
(Photo courtesy: Indian embassy in Sri Lanka) pic.twitter.com/CWPQW1tcXr— ANI (@ANI) December 24, 2021