फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka envoy gifts to India two paintings depicting arrival of Ashoka son daughter in Lanka

NGMA: श्रीलंका ने भारत को भेंट की सम्राट अशोक के बेटे-बेटी की पेंटिंग, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट की तस्वीरें

Sun, 23 Apr 2023 06:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 06:58 AM IST
सार

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल महाबोधि सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि बाद में मीनाझी लेखी ने दोपहर के भोजन पर उनकी मेजबानी की।

विज्ञापन
Sri Lanka envoy gifts to India two paintings depicting arrival of Ashoka son daughter in Lanka
केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पेंटिंग भेट करता श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल - फोटो : twitter

विस्तार

श्रीलंका के राजदूत मिलिंडा मोरागोड़ा ने भारत को सम्राट अशोक के बेटे और बेटी के देश में आगमन को दर्शाने वाली दो पेंटिंग भेंट की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एनजीएमए में पेंटिंग प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा देश के वरिष्ठ भिक्षुओं के साथ दोनों पेंटिंग सौंपने के लिए वास्काडुवे महिंदावंस महानायके थेरो के नेतृत्व में भारत आए थे।
विज्ञापन


वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल
शुक्रवार को दो दिवसीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का समापन हुआ। वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल महाबोधि सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि बाद में मीनाझी लेखी ने दोपहर के भोजन पर उनकी मेजबानी की और प्रतिनिधियों को थेरवाद भोजन परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच और मजबूत होंगे संबंध
केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विशेष रूप से बौद्ध धर्म के संदर्भ में श्रीलंका और भारत के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक संबंधों का उल्लेख किया। दोनों देशों के बीच प्राचीन संबंधों पर प्रकाश डालते हुए लेखी ने कहा कि इस संबंध को आने वाली पीढ़ियों द्वारा और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने एनजीएमए में उनके योगदान के लिए श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल और उच्चायुक्त को धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने कहा कि कुछ भिक्षुओं ने लेखी को बौद्ध धर्म पर किताबें भेंट कीं। लेखी ने पेंटिंग्स गिफ्ट किए जाने के बारे में भी ट्वीट किया और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।

उन्होंने ट्वीट किया, ग्लोबल बुद्धिस्ट समिट के मौके पर सोलियास मेंडिस द्वारा चित्रित और @SLinIndia द्वारा प्रस्तुत सुंदर भित्ति चित्रों का अनावरण करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, भित्ति चित्र श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन को चिह्नित करने वाली ऐतिहासिक घटनाओं को प्रदर्शित करते हैं और हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाते हैं।


भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के हिस्से के रूप में बनाई गई पेंटिंग 
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के हिस्से के रूप में बनाई गई पेंटिंग में राजा अशोक के बेटे महेंद्र और उनकी बेटी संघमित्रा के श्रीलंका आगमन को दर्शाया गया है। मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed