फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Squadron Leader Sindhu Reddy to command IAF contingent at Bastille Day Parade

बास्तील दिवस परेड: भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने किया अभ्यास, सिंधु रेड्डी मार्चिंग दल का करेंगी नेतृत्व

Mon, 10 Jul 2023 05:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 05:19 AM IST
सार

स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी 14 जुलाई को पेरिस में बास्तील दिवस परेड में भारतीय वायु सेना दल की कमान संभालेंगी।

विज्ञापन
Squadron Leader Sindhu Reddy to command IAF contingent at Bastille Day Parade
उड़ान भरते भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान। - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस। 14 जुलाई को होने वाले बास्तील दिवस परेड में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंची भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने अभ्यास में भाग लिया। फ्रांस के इस राष्ट्रीय दिवस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर अपनी टुकड़ी के फ्रांस पहुंचने और उसके अभ्यास के संबंध में जानकारी दी है। कहा, बास्तील दिवस पर होने वाले फ्लाईपास्ट में भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमान और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भाग लेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी 14 जुलाई को पेरिस में बास्तील दिवस परेड में भारतीय वायु सेना दल की कमान संभालेंगी। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि एमआई-17 पायलट रेड्डी ने हल्के हेलिकॉप्टर भी उड़ाए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा,  सिंधु रेड्डी एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट हैं, उन्होंने अपनी सेवा में बड़े पैमाने पर अलौएट-III हेलीकॉप्टर भी उड़ाया है।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना की एक महिला हेलीकॉप्टर पायलट मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी परेड में 68 सदस्यीय भारतीय वायुसेना दल का नेतृत्व करेंगी। एमआई-17 पायलट रेड्डी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि त्रिसेवा दल के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का मार्चिंग दल पेरिस में बास्तील दिवस परेड में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच गया है। परेड में नौसेना दल में चार अधिकारी और 64 नाविक शामिल होंगे। दल का नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल करेंगे। इस आयोजन में, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित फ्रंटलाइन विध्वंसक आईएनएस चेन्नई द्वारा भी किया जाएगा, जिसे 12 जुलाई से 16 जुलाई तक फ्रांस में तैनात किया जाएगा।


वहीं, सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व पंजाब रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है। पंजाब रेजिमेंट सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंटों में से एक है। इस रेजिमेंट के सैनिकों ने दोनों विश्व युद्धों के साथ-साथ स्वतंत्रता के बाद के ऑपरेशनों में भी भाग लिया है। दल के साथ राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट का बैंड भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed