फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 lakh doses of Sputnik V vaccine arrived in India from Russia 56 point 6 tonnes of vaccines shipped in Hyderabad

स्पुतनिक वी: वैक्सीन की 30 लाख खुराक रूस से पहुंची भारत, 56.6 टन टीकों की हैदराबाद में हुई शिपमेंट

Tue, 01 Jun 2021 03:42 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 03:42 PM IST
सार

रूस निर्मित स्पूतनिक वी कोरोना टीकों की 30 लाख शीशियों की खेप आज भारत पहुंच गई। वैक्सीन की खेप रूस से चार्टर्ड मालवाहक के जरिये तड़के सुबह 3.43 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंची।

विज्ञापन
30 lakh doses of Sputnik V vaccine arrived in India from Russia 56 point 6 tonnes of vaccines shipped in Hyderabad
रूसी टीका स्पुतनिक वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन की 30 लाख खुराक वाली एक खेप आज यानी मंगलवार (1 जून) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। जानकारी के अनुसार वैक्सीन की खेप रूस से चार्टर्ड मालवाहक के जरिये तड़के सुबह 3.43 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंची।  

विज्ञापन


अब तक की सबसे बड़ी शिपमेंट
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘इस खेप के आने से पहले भी जीएमआर हैदराबाद एयर कार्गो वैक्सीन के कई आयात शिपमेंट को संभाल चुका है, लेकिन आज की 56.6 टन टीकों की शिपमेंट भारत में अब तक संभाले गए कोरोना टीकों की सबसे बड़ी आयात शिपमेंट है। इस शिपमेंट ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया और 90 मिनट से भी कम समय में भेज दिया गया।’ 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीकों को सही तापमान पर रखना जरूरी
बता दें, स्पूतनिक वी वैक्सीन के लिए विशेष रखरखाव व भंडारण की जरूरत होती है, जिसे -20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखा जाना जरूरी है। बयान में कहा गया कि जीएचएसी ग्राहकों की आपूर्ति श्रृंखला टीम के विशेषज्ञों, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह सुनिश्चित करने का समय है कि वैक्सीन शिपमेंट के सुचारू संचालन के लिए एयर कार्गो टर्मिनल पर आवश्यक बुनियादी ढांचा और रखरखाव प्रक्रियाएं पूरी तरह से मौजूद हैं।

स्पूतनिक वी का हाल ही में हुआ था सॉफ्ट-लॉन्च
मालूम हो कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने भारत में स्पूतनिक-वी की 25 करोड़ शीशियों को बेचने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ एक समझौता किया है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज को स्पूतनिक-वी के प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए भारतीय दवा नियामक से मंजूरी मिल गई है। डॉ. रेड्डीज ने पहले आरडीआईएफ से दो लाख से अधिक टीके प्राप्त किए थे। बताते चलें कि हाल ही में स्पूतनिक को सॉफ्ट-लॉन्च किया गया और वैक्सीन के संचालन के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ करार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed