फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sportstar Honours: Odisha receives the Award for Best State For The Promotion Of Sports In The Decade 2011-2020

सम्मान: खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा को मिला दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Sun, 28 Mar 2021 09:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 28 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Sportstar Honours: Odisha receives the Award for Best State For The Promotion Of Sports In The Decade 2011-2020
अवार्ड ग्रहण करते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : ANI

ओडिशा को खेलों को बढ़ावा देने के लिए रविवार को दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। मशहूर खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार ने 2011 से 2020 तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा को दशक के सर्वश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया है। ओडिशा को दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार 'स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड' मिला है। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पटनायक ने पुरस्कार लेने के बाद कहा, मैं यह पुरस्कार ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों को विशेषकर युवाओं को समर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री पटनायक ने 'स्पोर्ट फॉर यूथ और यूथ फॉर फ्यूचर' नारे के जरिए युवाओं से ज्यादा से ज्यादा खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि हर क्षेत्र में नाम रोशन करो। नए ओडिशा को और सशक्त बनाने के लिए साथ मिलकर काम करें।
विज्ञापन


राज्य के लोक सेवा भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को देश जाने-माने हॉकी स्टार एमएम सौम्या ने यह पुरस्कार दिया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चाहे आपदा प्रबंधन हो या कोविड के प्रसार को रोकने की चुनौती का साहसपूर्ण सामना किया है। ओडिशा के लोगों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह ओडिशा के लोगों के लिए गौरवपूर्ण पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पटनायक ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुनने के लिए सुनील गावस्कर की अध्यक्षता वाली जूरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह टेलीविजन और इंटरनेट के युग से पहले दशकों तक प्रेरणास्रोत रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ और अनुशासित समाज के निर्माण में खेल की प्रमुख भूमिका है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग करने और अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से हम पूरे राज्य में सक्रिय रूप से खेल का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed