फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sports Ministry's 'Sunday on Cycle' campaign is paying off, contributing in the fight against obesity

Sunday on Cycle: रंग ला रहा खेल मंत्रालय का 'संडे ऑन साइकिल' अभियान, मोटापे के खिलाफ लड़ाई में दे रहा योगदान

Sun, 27 Apr 2025 11:53 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Apr 2025 11:53 AM IST
सार

मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए खेल मंत्रालय ने संडे ऑन साइकिल अभियान शुरू किया है। नागरिक समाज, खिलाड़ियों और प्रमुख सार्वजनिक हस्तियां और प्रमुख समूह रविवार को सुबह साइकिल चलाने के लिए भारत भर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होते हैं और साइकिल चलाते हैं। खास बात है कि खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी कार्यक्रम में शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
Sports Ministry's 'Sunday on Cycle' campaign is paying off, contributing in the fight against obesity
साइकिल चलाते खेल मंत्री मनसुख मंडाविया। - फोटो : PTI

विस्तार

मोटापे के बढ़ते संकट को भांपते हुए खेल मंत्रालय अपने फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत मंत्रालय ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें लगातार युवा और लोग जुड़ रहे हैं। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी खुद हर रविवार को इस साइकिल अभियान का हिस्सा बनते हैं। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत नागरिक समाज, खिलाड़ियों और प्रमुख सार्वजनिक हस्तियां और प्रमुख समूह रविवार को सुबह साइकिल चलाने के लिए भारत भर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होते हैं और साइकिल चलाते हैं। खास बात है कि पिछले साल दिसंबर से शुरू हुई इस पहल का खेल मंत्री मनसुख मंडाविया खुद नेतृत्व करते हैं। 
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान में अब तक पांच हजार स्थानों पर दो लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। कार्यक्रम में हमें आईटीबीपी, भारतीय सेना, खेल क्लब, विशिष्ट साइक्लिंग क्लब और फिक्की का भी सहयोग मिलता है।  उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के साथ ही भारोत्तोलक मीराबाई चानू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और अभिनेता तथा भारतीय रग्बी महासंघ के प्रमुख राहुल बोस जैसे ओलंपिक पदक विजेता एथलीट भी सैकड़ों उत्साही लोगों के साथ साइकिल चलाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम के गुनहगारों को चेतावनी से लेकर आजादी की लड़ाई तक, पढ़ें पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा
 

Sports Ministry's 'Sunday on Cycle' campaign is paying off, contributing in the fight against obesity
संडे ऑन साइकिल। - फोटो : PTI
पीएम मोदी दे रहे स्वस्थ जीवनशैली पर जोर
उप महानिदेशक ने कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने लोगों को तेल की औसत खपत में 10 प्रतिशत की कटौती करने की सलाह दी है। 'संडे ऑन साइकिल' के साथ खेल मंत्रालय स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आगे बढ़ा रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि हमने फिट इंडिया एप में कार्बन क्रेडिट की गणना शुरू कर दी है। हमारी योजना है कि कंपनियों के साथ गठबंधन किया जाए, ताकि साइकिल चलाकर किसी व्यक्ति द्वारा जमा किए गए कार्बन क्रेडिट के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा सके। जहां तक बुनियादी ढांचे का सवाल है, वह हमारा क्षेत्राधिकार नहीं है, लेकिन हम समर्पित साइकिलिंग लेन के लिए संबंधित विभागों से अनुरोध कर सकते हैं।

साइकिल मुहैया कराता है साई
साई के अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में 10 साल की उम्र से लेकर 60 या 70 साल की उम्र तक के बच्चे, माता-पिता और कभी-कभी दादा-दादी भी शामिल होते हैं। साइकिलें साई की ओर से ही आयोजन स्थल पर उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही ज़ुम्बा के जरिये इस कार्यक्रम को मजेदार बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि युवा या कोई भी व्यक्ति इस तरह के आयोजन में तभी भाग लेगा जब यह मजेदार होगा। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिसे वे सोशल मीडिया पर दिखा सकें। साई ने लोगों को स्वस्थ तरीके से उत्सव का माहौल प्रदान करने की कोशिश की है। इस पहल से देश में फिटनेस मानकों को बेहतर बनाने में कितनी मदद मिलेगी, इसका आकलन करने में अभी समय है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आकलन के लिए कोई पैमाना नहीं है, क्योंकि कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन लंबे समय में इसके प्रभाव को समझने के लिए आकलन किया जाएगा।


ये भी पढ़ें: अब दुश्मनों की खैर नहीं, अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें

Sports Ministry's 'Sunday on Cycle' campaign is paying off, contributing in the fight against obesity
संडे ऑन साइकिल - फोटो : PTI
भारत में 24 फीसदी महिलाएं और 23 फीसदी पुरुष मोटापे के शिकार
एक सर्वे के मुताबिक 24 प्रतिशत भारतीय महिलाएं और 23 प्रतिशत पुरुष या तो अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के अनुसार बच्चों में भी मोटापा बढ़ रहा है। सर्वे के मुताबिक पांच वर्ष से कम आयु के अधिक वजन वाले बच्चों की संख्या 2.1 प्रतिशत से बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई है। 

पहलगाम हमले के चलते नहीं हुआ कार्यक्रम
रविवार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के सम्मान में  कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया, लेकिन 25 मई से यह कार्यक्रम पुनः शुरू हो जाएगा। साई के अधिकारी ने कहा कि जून में कार्यक्रम पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग सकता है, क्योंकि तब सुबह का तापमान अधिक होता है और आर्द्रता के कारण कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं, जो हम नहीं चाहते। फिलहाल सुबह का मौसम सुहाना है, इसलिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed