Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet will add 66 new flights to domestic network from 28 March

खुशखबरी: स्पाइसजेट 28 मार्च से घरेलू नेटवर्क में जोड़ेगी 66 नई उड़ानें

Sun, 14 Mar 2021 04:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
SpiceJet will add 66 new flights to domestic network from 28 March
स्पाइसजेट - फोटो : PTI

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शनिवार को कहा कि वह 28 मार्च से अपने घरेलू नेटवर्क में 66 नई उड़ानें शामिल करेगी। इसमें चुनिंदा रूट पर अतिरिक्त उड़ान भी शामिल हैं। नई उड़ानें बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्यू400 से संचालित होंगी। नई उड़ानों का मकसद मेट्रो और गैर मेट्रो शहरों के बीच हवाई संपर्क बढ़ाना है। यह जानकारी स्पाइसजेट की चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने दी।

विज्ञापन


सरकार की उड़ान योजना के तहत स्पाइसजेट दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुडा, ग्वालियर और नासिक के लिए कुछ अहम मेट्रो शहरों से उड़ान शुरू करेगी। कंपनी अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता के नए रूट पर संचालन करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले कंपनी ने मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू से दरभंगा के लिए उड़ान शुरू की थी। इसी तरह से दुर्गापुर अब पुणे से जोड़ेगा। दुर्गापुर अभी चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से जुड़ा हुआ है। झारसुगुडा को दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता के बाद अब चेन्नई से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंपनी ग्वालियर के लिए अब पुणे से भी उड़ान सेवा शुरू करेगी। ग्वालियर अभी हैदराबाद, जम्मू, बंगलूरू, कोलकाता, अहमदाबाद और दिल्ली से जुड़ा है। दिल्ली, हैदराबाद और बंगलूरू से जुड़ने के बाद अब नासिक के लिए कोलकाता से भी विमान उड़ान भरेंगे।

साथ ही पुणे दरभंगा, दुर्गापुर, ग्वालियर, जबलपुर और वाराणसी से भी जुड़ेगा। कंपनी अहमदाबाद, बंगलूरू और कोलकाता से श्रीनगर के लिए नई उड़ानें शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed