स्पाइसजेट करा रहा 444 रु. में हवाई सफर, जानें क्या है ऑफर
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने मानसून बोनांज सेल लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि यह ऑफर सिर्फ पांच दिन के लिए है। कंपनी का कहना है कि, डोमेस्टिक फ्लाइट पर डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूट्स के लिए 444 रुपए की शुरूआती कीमत रखी है।
स्पाइसजेट के मुताबिक, सेल रविवार की मध्यरात्रि यानी 26 जून तक जारी रहेगी। सेल के तहत खरीदी गई टिकट पर 1 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 के बीच यात्रा करनी होगी। टिकट का किराया रूट्स के हिसाब से रखा गया है। अभी तक जम्मू से श्रीनगर, अहमदाबाद से मुंबई, मुंबई से गोवा, दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से अमृतसर तक का किराया 444 रुपए रखा गया है।
आप को बता दें कि स्पाइसजेट का यह ऑफर वन-वे रूट्स के लिए है। हालांकि टिकट का किराया रूट्स के हिसाब से बदला जा सकता है। टिकट स्पाइस जेट की वेबसाइट या अन्य प्लेटफॉर्म पर जाकर बुक कर सकते हैं।
एयरपोर्ट तक जाने के लिए टैक्सी बुकिंग का ऑप्शन भी देगी
डिस्काउंट केवल वन-वे फेयर्स पर लागू होंगे। इस ऑफर को किसी दूसरे ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। स्पाइसजेट जल्द ही अपने यात्रियों को एक और सुविधा देगा। खबर है कि स्पाइसजेट टिकट खरीदते वक्त एयरपोर्ट तक जाने के लिए टैक्सी बुकिंग का ऑप्शन भी देगी।
स्पाइसजेट ने इसके लिए कैब एग्रीगेटर ‘माईटैक्सीइंडिया’ (MTI) के साथ हाथ मिलाया है। स्पाइसजेट देश के 35 डेस्टिनेशन पर है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे छोटे शहरों के पैसेंजर आकर्षित होंगे और कंपनी के रेवेन्यू में भी इजाफा होगा।