फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spicejet can start its service from agra next month

अक्तूबर में फ्लाइट से जुड़ेगी ताजनगरी, स्पाइस जेट शुरू कर सकती है विमान सेवा

Wed, 07 Sep 2016 03:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 07 Sep 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
Spicejet can start its service from agra next month
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एलान के बाद खेरिया के मौजूदा सिविल टर्मिनल पर अक्तूबर से शुरू हो रहे टूरिस्ट सीजन में फ्लाइट शुरू कराने की भी कोशिश है। एयर इंडिया तो एक अक्तूबर से दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो फ्लाइट शुरू कर रही है लेकिन प्राइवेट एयर लाइंस स्पाइसजेट ने भी आगरा को फ्लाइट से जोड़ने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन

 
एयरपोर्ट अथारिटी से स्पाइस जेट ने आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री सुविधाओं और टेक्निकल डाटा मांगा है। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि आगरा को किस सेक्टर या रूट के जरिए जोड़ा जाएगा लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आगरा-वाराणसी और मुंबई दिल्ली की फ्लाइट को आगरा तक लाने के लिए स्पाइस जेट प्रबंधन इच्छुक है।
विज्ञापन

 
खेरिया एयरपोर्ट पर सुविधाओं का ब्योरा स्पाइसजेट को भेज भी दिया गया है। दरअसल, एक अक्तूबर से पहले देश की सभी एयर लाइंस को डीजीसीए (डायरेक्ट्रेट जनरल आफ सिविल एविएशन) में अक्तूबर से मार्च के बीच का हर शहर का फ्लाइट शेड्यूल भेजना है। इसमें कंपनी को फ्लाइट नंबर, रूट और विमान की जानकारी के साथ टाइम टेबल भी तय करके भेजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर के लिए बुकिंग शुरू

Spicejet can start its service from agra next month

एयर इंडिया दो साल से अक्तूबर से मार्च के बीच एआई-406 फ्लाइट आगरा के लिए चला रहा है, जो दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो रूट से जुड़ी है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शनिवार को यह फ्लाइट चलती है। इस साल मई में यह फ्लाइट बंद हुई और अब एक अक्तूबर से इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक अक्तूबर से बुकिंग लेनी शुरू कर दी हैं। वाराणसी से आगरा और आगरा से खजुराहो की फ्लाइट बुक की जा रही हैं। इस सीजन में एक अक्तूबर को उड़ान के पहले ही दिन के लिए टैरिफ भी कम रखा गया है, जो तीन अक्तूबर के लिए बढ़ा दिया गया।

आगरा के लिए ये संभावित रूट
- गोवा-जयपुर-आगरा
- बंगलूरू-आगरा-दिल्ली
- चेन्नई-हैदराबाद-आगरा-दिल्ली
- कोलकाता-लखनऊ-आगरा-दिल्ली
- वाराणसी-आगरा-जयपुर
- मुंबई-ग्वालियर-आगरा-दिल्ली

मुंबई-आगरा दो बार चलकर हुई बंद

Spicejet can start its service from agra next month

एयर इंडिया ने मुंबई-आगरा के बीच तीन साल पहले नौ सितंबर 2013 को फ्लाइट शुरू की लेकिन यह महज दो महीने बाद नवंबर 2013 में बंद हो गई। विमानों की कमी और खराब मौसम को इसका आधार बनाया गया। पर्यटन उद्यमियों की मांग के बाद मुंबई-ग्वालियर फ्लाइट नंबर एआई-9628 को आगरा तक बढ़ाया गया।

यह जुलाई 2014 में शुरू हुई, लेकिन दिसंबर 2014 में ही फिर बंद हो गई। हालांकि मुंबई-ग्वालियर के बीच यह उड़ान जारी है लेकिन आगरा तक एक्सटेंशन बंद कर दिया गया। महज दो महीनों में ही इस फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिला था और जूता निर्यातकों ने इसका खूब उपयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed