{"_id":"5d353a898ebc3e6cac64731b","slug":"speeding-car-rammed-into-people-illing-two-and-seriously-injured-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई में तेजी से आ रही गाड़ी ने दो को कुचला, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवी मुंबई में तेजी से आ रही गाड़ी ने दो को कुचला, चार गंभीर रूप से घायल
Mon, 22 Jul 2019 09:54 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
नवी मुंबई के कमोठे में तेजी आ रही स्कोडा गाड़ी ने लोगों को कुचल दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को अंजाम देने के बाद से ड्राइवर फरार है। पुलिस कई स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। शक जताया जा रहा है कि मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने का है और इसी कारण ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया होगा।
विज्ञापन
Navi Mumbai: 2 people killed, 4 seriously injured after a speeding car rammed into people in Kamothe, last evening. Driver of the car is absconding, police is conducting a search to locate the driver. #Maharashtra
— ANI (@ANI) July 22, 2019विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कोडा ड्राइवर कमोठे नोडल मेन रोड की तरफ जा रहा था तभी उसने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बाजार क्षेत्र में सात बाइक और एक स्कूल बस में टकरा गई। कमोठे पुलिस का कहना है कि मृतकों में सात साल का सार्थक चोपाडे और 32 साल का वैभव गुरव शामिल हैं।
विज्ञापन
घायलों में सार्थक की मां साधना चोपाडे, 16 साल की सीफा सारंग, अतीश पाटिल, प्रशांत माने और श्रद्धा जाधव शमिल हैं। इसके अलावा दो नाबालिग लड़कियां भी घायल हुई हैं। उनकी पहचान नहीं हो पाई क्योंकि वह घटनास्थल से चली गईं। स्थानीय लोग मोके पर पहुंचे और घायलों को कमोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार से शराब की पेटी बरामद हुई है। कमोठे पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर भाटे ने कहा, 'ड्राइवर मौके से भाग गया है। उसे पकड़़ने के लिए सर्च अभियान जारी है।' स्थानीय नागरिक मिलिंद कांबली ने कहा, 'दो घायल नाबालिग लड़कियां ऑटो लेकर मौके से चली गईं। वहीं एक लड़की अस्पताल में भर्ती है।'