फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speeding car collides with six vehicles in Bandra several people killed Mumbai Road Accident News update

Mumbai Road Accident: बांद्रा में तेज रफ्तार कार छह गाड़ियों से टकराई, टोल प्लाजा पर खड़े तीन लोगों की मौत

Fri, 10 Nov 2023 03:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 03:41 AM IST
सार

मुंबई पुलिस के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर तेज रफ्तार कार एक गाड़ी से भिड़ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
Speeding car collides with six vehicles in Bandra several people killed Mumbai Road Accident News update
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल है, जिसमें दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है। हादस में में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मुंबई के बांद्रा की है।

विज्ञापन

 



मुंबई पुलिस के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर तेज रफ्तार कार एक गाड़ी से भिड़ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह कार दो-तीन और गाड़ियों से टकरा गई। डीसीपी ने आगे बताया कि तेज रफ्तार कार ने करीब नौ गाड़ियों और एक दर्जन लोगों को टक्कर मारा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि दो घायलों की हालत अत्यंत नाजुक है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed