{"_id":"5e18b1ba8ebc3e87984d47f6","slug":"speeding-bus-kills-biker-mob-sets-3-buses-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, भीड़ ने तीन बसें फूंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, भीड़ ने तीन बसें फूंकी
Fri, 10 Jan 2020 10:47 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के मोमिनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार की मौत से गुस्साई भीड़ ने वाहनों पर जमकर पथराव किया और तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में रिमाउंट रोड पर दो बसें कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के गेट नंबर 13 के पास एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं, उसी दौरान उनमें से एक ने सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार की पहचान अनिल वर्मा (32) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि वर्मा ने हेलमेट नहीं पहना था। उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और तीन बसों को आग लगा दी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना का विरोध किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके अलावा दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं तीन बसें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वर्मा को टक्कर मारने वाली बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।