{"_id":"59be10f14f1c1b1e688b4f21","slug":"specifications-of-indias-largest-dam-sardar-sarovar-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा है सरदार सरोवर बांध, जानिए दस रोचक बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा है सरदार सरोवर बांध, जानिए दस रोचक बातें
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
सरदार सरोवर बांध
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर देश को एक यादगार तोहफा दिया है। 67वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने देश के सबसे बड़े सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया। हालांकि इस बांध की नींव देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी, लेकिन इसे तैयार होने में काफी लंबा समय लग गया। आइए आपकों बतातें है बांध से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातों के बारे में..
विज्ञापन
-1961 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने बांध की नींव रखी थी।
- 56 सालों के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुआ बांध
- भारत का सबसे बड़ा और दूुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।
- इस बांध से चार राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ
-बांध की ऊंचाई 138.68 मीटर और लंबाई 1210 मीटर है
- बांध की क्षमता 4.73 मिलियन क्यूसेक पानी की है
- यह 86.2 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट से बनकर तैयार हुआ है
-इतने कंक्रीट में पृथ्वी से चांद तक सड़क बनाई जा सकती है(अनुमान)
- बांध से 6 हजार मेगावाट बिजली पैदा होगी, जिसका 57 फीसदी हिस्सा मध्यप्रदेश को, 27 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र को और 16 फीसदी हिस्सा गुजरात को मिलेगा।
-बांध में कुल 30 दरवाजे मौजूद हैं
विज्ञापन