फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special train between Delhi Cantt and Jaipur, additional coach attached to facilitate travelers

दिल्ली कैंट-जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी, यात्रियों की सुविधा के लिए जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

Wed, 17 Jul 2019 09:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 17 Jul 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Special train between Delhi Cantt and Jaipur, additional coach attached to facilitate travelers
भारतीय रेलवे

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे दिल्ली कैंट-जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली कैंट-जयपुर के बीच ट्रेन संख्या 09731/09732 सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन बरास्ता गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, जगतपुर, गिटोर चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने कई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ कर यात्रियों की राह आसान करने का भी निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या संख्या 09731 जयपुर-दिल्ली छावनी स्पेशल ट्रेन जयपुर से सुबह 7:45 बजे चलेगी व दोपहर 1:20 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09732 दिल्ली छावनी-जयपुर स्पेशल दिल्ली कैंट से शाम 3:20 बजे चलेगी व रात 9:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं से यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 18 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगी। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित 3 टीयर, तीन शयनयान श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी, एक वातानुकूलित कुर्सीयान, तीन कुर्सीयान के कोच होंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अतिरिक्त कोच ट्रेनों में जोड़ने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22462/22461 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एसी सुपर फास्ट में 21 जुलाई से 4 अगस्त तक वातानुकूलित 3 टीयर का अतिरिक्त कोच जुटेगा। ट्रेन संख्या 12265/12266 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जम्मूतवी दूरंतो एक्सप्रेस में 19 जुलाई से 13 अगस्ता तक एक वातानुकूलित 3 टीयर कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 14311/14312 बरेली-भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक वातानुकूलित 3 टीयर कोच जोड़कर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed