{"_id":"598108fe4f1c1bbd0e8b46f4","slug":"special-team-prepared-by-cbi-to-investigate-fake-encounters-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने तैयार की स्पेशल टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने तैयार की स्पेशल टीम
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
सेना, राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा मणिपुर में वर्ष 2000 से लेकर 2012 तक फर्जी मुठभेड़ में हुई कथित 95 हत्याओं के मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने एक पुलिसअधीक्षक की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
14 जुलाई को इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिए थे। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
शीर्ष अदालत ने रिकॉर्ड की जांच, आवश्यक एफआईआर दर्ज करने और फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच 31 दिसंबर तक पूरी करने के लिए सीबीआई को विशेष टीम के गठन का आदेश दिया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमबी लोकूर और जस्टिस यूयू ललित की बेंच ने सीबीआई से कहा था कि वह एक टीम का गठन करें जो कथित मामले की जांच करे।