फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special talks today and tomorrow to agree on citizenship amendment bill

नागरिकता संशोधन बिल पर सहमति बनाने को आज और कल खास वार्ता

Fri, 29 Nov 2019 06:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Nov 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Special talks today and tomorrow to agree on citizenship amendment bill
गृह मंत्रालय में यौन शोषण को लेकर बैठक चल रही है - फोटो : ANI

नागरिकता कानून में संशोधन के प्रयासों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसके लिए आम सहमति बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तरपूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विभिन्न नेताओं, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों को नागरिकता संशोधन बिल पर वार्ता के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन वार्ताओं का आयोजन अगले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इन वार्ताओं में आमंत्रित किए गए संगठनों में उत्तरपूर्वी छात्र संगठन, ऑल बोडो छात्र यूनियन और मेघालय, नागालैंड व अरुणाचल प्रदेश के छात्र संगठन शामिल हैं। इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। आमंत्रित राजनीतिक दलों में स्थानीय के अलावा केंद्रीय दलों के उत्तरपूर्वी राज्यों के अध्यक्ष भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सोमवार को लिया गया था खुफिया फीडबैक

गृह मंत्रालय का उत्तरपूर्वी राज्यों से संपर्क करने का यह कदम उस खुफिया फीडबैक के बाद सामने आया है, जो सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से पिछले कुछ सप्ताह में इन राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तरपूर्वी राज्यों, असम राइफल्स व अर्द्धसैनिक बलों की खुफिया एजेंसियों के प्रमुख मौजूद थे। एक अधिकारी के मुताबिक, इस दौरान सभी खुफिया इनपुट का विश्लेषण किया गया था। सरकार की तरफ से इस दौरान खासतौर पर नागरिकता संशोधन बिल को लेकर आम आदमी के रुख की जानकारी मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed