फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special NIA Court extends NIA custody remand of Sachin Waze till April 9, CBI will also interrogate

एंटीलिया मामला: नौ अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में रहेगा वाजे, सीबीआई भी करेगी पूछताछ

Wed, 07 Apr 2021 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Apr 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Special NIA Court extends NIA custody remand of Sachin Waze till April 9, CBI will also interrogate
सचिन वाजे - फोटो : social media

मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को बुधवार को विशेष एनआईए अदालत के सामने पेश किया गया। यहां राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) ने अदालत से सचिन वाजे की हिरासत चार दिन और बढ़ाने की मांग की। अदालत ने वाजे की हिरासत को नौ अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही विशेष अदालत ने सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को भी एनआईए की हिरासत में मौजूद सचिन वाजे से पूछताछ करने की अनुमति दे दी। अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वाजे से पूछताछ करने के समय का निर्धारण करने के लिए वह एनआईए के साथ समन्वय करे।
विज्ञापन

 
एजेंसी ने अदालत से मुंबई पुलिस के निलंबित कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे और नरेश धरे की न्यायिक हिरासत की भी मांग की। इन लोगों को मनसुख हिरेन मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने जांच एजेंसी की इस मांग को भी मानते हुए दोनों को 21 अप्रैल तक के लिए हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिरासत बढ़ाए जाने की मांग पर वाजे के वकील ने कहा कि वह एनआईए की हिरासत की मांग का विरोध नहीं कर रहे हैं। वह जांच में सीबीआई से सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह इस पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं कि वाजे को छत्रपति शाहूजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर हथकड़ी में ले जाया गया।

मनसुख हिरेन मौत मामले में आरोपी है वाजे

25 फरवरी को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर एक कार में विस्फोटक सामग्री मिली थी, इसके अलावा गाड़ी में एक धमकी भरा पत्र भी बरामद हुआ था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि यह गाड़ी मनसुख हिरेन नामक एक व्यक्ति के नाम पर थी। पांच मार्च को गाड़ी मालिक मनसुख हिरेन का शव कालवा की खाड़ी से बरामद हुआ था। इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले ने तूल पकड़ा तो जांच एनआईए के हवाले की गई। फिलहाल यह मामला एनआईए के पास है। वाजे को इस मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed