{"_id":"5d4813208ebc3e6ccf65495e","slug":"special-forces-airlifted-in-jammu-and-kashmir-to-answer-pak-army-after-revoke-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद-370 की विदाई पर पाक सेना की झुंझलाहट खत्म करेंगे स्पेशल फोर्सेज के ये कमांडो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद-370 की विदाई पर पाक सेना की झुंझलाहट खत्म करेंगे स्पेशल फोर्सेज के ये कमांडो
Mon, 05 Aug 2019 06:12 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- धारा-370 की विदाई पर पाकिस्तानी सेना में झुंझलाहट
- संकल्प पेश करते ही सीमा पर बढ़ गई थी हलचल
- बॉर्डर पर स्पेशल फोर्सेज के कमांडो एयरलिफ्ट किए गए
- पाकिस्तानी सेना में इस वक्त बहुत ज्यादा बौखलाहट
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फाइल फोटो
- फोटो :
PTI
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जब राज्यसभा में यह संकल्प पेश किया कि संविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड अब जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होंगे, तो उसी वक्त भारत-पाक सीमा पर हलचल बढ़ गई। भारतीय खुफिया एजेंसियों को ऐसे अलर्ट मिले हैं कि धारा 370 की विदाई से पाकिस्तानी सेना में झुंझलाहट देखी जा रही है। पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई के गुर्गे यानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट), जिसे आतंकियों की ही बी-टीम कहा जाता है, बॉर्डर पर तनाव पैदा करने के लिए कोई भी हरकत कर सकती है।
पाकिस्तानी सेना की इस झुंझलाहट को खत्म करने के लिए बॉर्डर पर स्पेशल फोर्सेज के कमांडो जम्मू-कश्मीर में एयरलिफ्ट किए गए हैं। रॉ और आईबी के सूत्र बताते हैं कि अभी कम से कम एक सप्ताह तक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ के लिए अति संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में सेना के पैरा कमांडो, नेवी के मार्कोस और भारतीय वायु सेना के गुरुड कमांडों दस्ते तैनात रहेंगे। पाकिस्तानी सेना की हरकत को देखते हुए जेएंडके में सभी बलों के तैनात जवानों की संख्या पर गौर करें तो वह अभी तक 1.12 लाख के पार चली गई है।
देश की आतंरिक एवं बाहरी खुफिया एजेंसी को लगातार ऐसे अलर्ट मिल रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना कई जगहों पर युद्ध विराम उल्लंघन कर सकती है। पिछले सप्ताह भी बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के संयुक्त गठजोड़ के दुस्साहस का भारतीय सेना करारा जवाब दे चुकी है। युद्ध विराम उल्लंघनों की संख्या को देखें तो पिछले साल नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पंद्रह सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर यह संख्या साढ़े पांच सौ रही है। साल 2018 में अगर जेएंडके की बात करें तो 358 से अधिक घुसपैठ के मामले देखने को मिले हैं।
इंटेलीजेन्स एजेन्सी के अलर्ट बताते हैं कि पाकिस्तानी सेना में इस वक्त बहुत ज्यादा बौखलाहट है। वह जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी कर सकती है। साथ ही सीमा पर बॉर्डर एक्शन टीम की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। पिछले चार दिनों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बॉर्डर आउट पोस्ट पर बैट के दस्ते देखे गए हैं। इनके पास स्नाइपर गन होती है। ये सैन्य बलों को अपना निशाना बनाते हैं। इंटेलीजेंस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जम्मू के वे इलाके जहां, बीएसएफ की तैनाती है, वहां सेना आगे आ चुकी है।
सेना और बीएसएफ के जवान संयुक्त तौर पर गश्त कर रहे हैं। घाटी के वे इलाके जहां पाकिस्तानी सेना की हरकत या घुसपैठ के ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहां सेना के पैरा कमांडो, नेवी के मार्कोस और भारतीय वायु सेना के गुरुड कमांडों दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो की कई कंपनियां भी कश्मीर घाटी में तैनात कर दी गई हैं।