फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special court serves copy of ED chargesheet to Senthil Balaji, extends his remand

Tamil Nadu: विशेष अदालत ने सेंथिल बालाजी को सौंपी ED के आरोप-पत्र की प्रति, न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई

Mon, 28 Aug 2023 04:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 04:02 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार द्रमुक मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप-पत्र की एक प्रति सोमवार को दी।

विज्ञापन
Special court serves copy of ED chargesheet to Senthil Balaji, extends his remand
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार द्रमुक मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप-पत्र की एक प्रति सोमवार को दी।

विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने विशेष न्यायाधीश के. रवि के समक्ष बालाजी को पेश किया। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पहले दायर दस्तावेजों सहित लगभग 3,000 पन्नों के आरोप पत्र की एक प्रति दी। न्यायाधीश ने बालाजी की न्यायिक हिरासत भी 15 सितंबर, 2023 तक के लिए बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसी ने 12 अगस्त को करीब 3,000 पन्नों की अभियोजन शिकायत दायर की थी जिसमें 2,000 से अधिक पन्नों के संलग्नक (Annexures) और 168-170 पन्नों के परिचालन (Operational) दस्तावेज शामिल थे। 
 

विज्ञापन

बालाजी को 14 जून को नौकरी के बदले नकदी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जब वह पिछली अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री थे। पुझल जेल में बंद बालाजी मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में बिना विभाग के मंत्री बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed