फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special court allows CBI to question dismissed cop Sachin Waze in jail in Anil Deshmukh corruption case

अनिल देशमुख भ्रष्टाचार मामला: जेल में बंद सचिन वाजे से पूछताछ करेगी सीबीआई, विशेष अदालत ने दी अनुमति

Mon, 14 Feb 2022 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई को मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ करने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
Special court allows CBI to question dismissed cop Sachin Waze in jail in Anil Deshmukh corruption case
सचिन वाजे - फोटो : फाइल

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) को मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ की अनुमति दे दी। सीबीआई ने जेल में बंद वाजे से पूछताछ करने की अनुमति महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच के संबंध में मांगी थी। विशेष एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) अदालत ने एजेंसी को नवी मुंबई में तलोजा जेल में 15 और 16 फरवरी को पूछताछ करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


एनआईए ने पिछले साल फरवरी में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक भरी गाड़ी मिलने और इसके बाद इस गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या होने के बाद वाजे को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने विशेष अदालत के सामने सोमवार को सचिन वाजे का बयान दर्ज करने की अनुमति की मांग करते हुए एक आवेदन दाखिल किया था, जिसे विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया और इसकी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीबीआई ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत के सामने एक और आवेदन भी दाखिल किया था। इसमें अनिल देशमुख के पूर्व सहयोगियों संजीव पलांडे और कुंदन से सवाल-जवाब करने की अनुमति मांगी है। विशेष पीएमएलए अदालत ने यह आवेदन स्वीकार करते हुए सीबीआई को पलांडे और शिंदे से ऑर्थर रोड जेल में 16 और 17 फरवरी को पूछताछ करने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलांडे और शिंदे इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए एफआईआर दर्ज की थी। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, देशमुख इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed