फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special Cell of Delhi Police went to Bangalore on May 31 Twitter India MD was questioned in Congress Toolkit Case

कांग्रेस टूलकिट केस: दिल्ली पुलिस ने 31 मई को की थी ट्विटर इंडिया के एमडी से पूछताछ

Thu, 17 Jun 2021 09:35 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 17 Jun 2021 09:35 AM IST
सार

भाजपा ने पिछले माह आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने एक टूलकिट बनाकर कोरोना वायरस के नए स्वरूप को 'भारतीय स्वरूप' और 'मोदी स्वरूप' बताकर देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की। इधर, कांग्रेस ने कहा कि भाजपा उसे बदनाम कर रही है। इसी मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ट्विटर इंडिया के एमडी से पूछताछ करने के लिए 31 मई को बंगलूरू गई थी। 

विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police went to Bangalore on May 31 Twitter India MD was questioned in Congress Toolkit Case
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कांग्रेस के सोशल मीडिया टूल किट का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि ट्विटर ने टूलकिट को लेकर किए गए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की एक पोस्ट को मैनिपुलेटिव (तोड़-मरोड़कर चलाई जाने वाली खबर) बताया था। इसी मामले को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक सीनियर टीम, कांग्रेस टूलकिट मामले में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) मनीष माहेश्वरी से पूछताछ करने के लिए 31 मई को बंगलूरू गई थी।

विज्ञापन


ट्विटर इंडिया के ऑफिस भी पहुंची थी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित तौर पर वायरल हुई कांग्रेस टूलकिट के केस के मामले में 25 मई को ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजा था। नोटिस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटिव बताने पर स्पष्टीकरण मांगा था। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की दो टीम दिल्ली के लाडो सराय ओर गुरुग्राम में स्थित ट्विटर के कार्यालय भी पहुंची थी।
विज्ञापन


क्या है कांग्रेस टूलकिट का पूरा मामला?
भाजपा ने पिछले माह कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी ने सोशल मीडिया के लिए एक टूलकिट बनाया था, जिसके अनुसार सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के नए स्वरूप को 'भारतीय स्वरूप' या 'मोदी स्वरूप' के रूप में पेश किया गया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने इस टूलकिट के जरिये देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी की तरफ से कहा गया कि भाजपा उसे बदनाम करने के लिए फर्जी टूलकिट का सहारा ले रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने टूलकिट के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed