फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special case in Merrut Police.

एसपी देहात के पास पहुंचा अजीब मामला, 'कब्र से आती है बेटे के गुनगुनाने की आवाज'

Tue, 03 May 2016 05:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 03 May 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
Special case in Merrut Police.
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
एसपी साहब! मेरे बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। हमने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। अब उसकी कब्र से उसके गुनगुनाने की आवाज आती है। मैं चाहता हूं कि बेटे के शव को कब्र से निकलवाकर इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी देहात के सामने यह अजीबोगरीब मामला आया तो वह भी हैरान रह गए। हालांकि एक पिता की लिखित मांग पर शव को कब्र से निकलवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


मामला इंचौली थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव का है। सबीरूद्दीन के बेटे इरफान (32) की बीमारी के चलते 28 अप्रैल को मौत हो गई थी। सबीरूद्दीन का दावा है कि कब्र से इरफान के गुनगुनाने की आवाज आती है। पहले उसको भ्रम लगा था, लेकिन अब परिवार के लोग और ग्रामीण भी आवाज सुनने का दावा कर रहे है।  जिस पर सबीरूद्दीन और ग्रामीणों ने कब्र से इरफान का शव निकलवाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सबरूद्दीन और ग्रामीणों ने एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन को प्रार्थनापत्र देकर कब्र से शव निकलवाने की मांग की। एसपी देहात ने उन्हें समझाया कि मामला प्रशासनिक अधिकारियों का है। डीएम की परमीशन से कब्र से शव निकलता है। सबरूद्दीन ने कहा कि एक प्रार्थना पत्र डीएम ऑफिस में दिया है। बताया गया कि कब्र से शव निकलवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कब्र तो हम खुद भी खोद लेते 
एसपी देहात की बात सुनकर इरफान के परिजन और ग्रामीण बोले कि हम कानूनी प्रक्रिया से काम कराना चाहते है। नहीं तो हम खुद भी कब्र खोदकर देख लेते कि आखिर गुनगुनाने की आवाज कहां से आती है। 


कोट
मामला वाकई चौंकाने वाला है। लोग दावा कर रहे है कि कब्र से इरफान के गुनगुनाने की आवाज आ रही है। पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन कब्र से शव निकालने की परमिशन डीएम ऑफिस से होगी।- डॉ. प्रवीन रंजन, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed