{"_id":"581bb5b54f1c1bc132438132","slug":"sp-worker-died-in-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की रथयात्रा में शामिल होने जा रहे सपा कार्यकर्ता की हादसे में मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुख्यमंत्री की रथयात्रा में शामिल होने जा रहे सपा कार्यकर्ता की हादसे में मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,मैनपुरी
Updated Fri, 04 Nov 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
accident
मुख्यमंत्री की रथयात्रा में शामिल होने जा रहे एक पार्टी कार्यकर्ता की हादसे में बुधवार रात मौत हो गई। मरने वाला घिरोर क्षेत्र का रहने वाला था और वहीं के एक नेता के काफिले में शामिल गाड़ी को चला रहा था। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने घायलों को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रथयात्रा में शामिल होने के लिए जिले से सपा कार्यकर्ता बुधवार की शाम लखनऊ रवाना हुए थे। घिरोर क्षेत्र से भी सपा कार्यकर्ताओं को कई नेता अपने काफिले में लखनऊ ले जा रहे थे। एक सपा नेता के काफिले में घिरोर निवासी विनोद कुमार, मोहित, रीतू, विवेक एक कार से बुधवार की रात मुख्यमंत्री रथ यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
कार चालक जब उन्नाव जिले में बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रात 10 बजे पहुंचा। तभी मुस्तफाबाद के निकट अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग गया। सपा कार्यकर्ता विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विवेक, मोहित और रीतू को गंभीर चोटें आईं। इसी बीच काफिले के साथ जा रहे अन्य वाहन भी मौके पर पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने घायलों को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर कई सपा नेता और कार्यकर्ता भी लखनऊ अस्पताल में पहुंचे और घायलों के बारे में पूछताछ की।