{"_id":"5818a49e4f1c1bb93143627d","slug":"sp-supreme-mulayam-singh-meet-prashant-kishore","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में महागठबंधन की चर्चा के बीच मुलायम से मिले प्रशांत किशोर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में महागठबंधन की चर्चा के बीच मुलायम से मिले प्रशांत किशोर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Nov 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के बीच मंगलवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुलाकात की।सूत्रों के मुताबिक, सपा और कांग्रेस का जल्द गठबंधन हो सकता है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को शिवपाल यादव ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों पहले दिल्ली में ही शिवपाल ने प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। शिवपाल और प्रशांत की मुलाकात करवाने में जेडीयू नेता केसी त्यागी ने अहम भूमिका बताई जा रही है। शिवपाल यादव अपने साथ जनता परिवार के नेताओं का निमंत्रण लेकर ये मुलाकात की थी। उन्होंने मुलायम सिंह की तरफ से 5 नवंबर को सपा के रजत जयंती प्रोग्राम में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को भी लखनऊ आने का न्योता दिया था।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा था कि हम लोहियावादी और चरण सिंह वादियों को एक साथ करने की कोशिशें कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ये साथ हों। शिवपाल के बयान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पहले एक दल बनाने की दिशा में कदम उठाया था। लेकिन तब बात आगे नहीं बढ़ी। उसी वक्त खत्म हो गई। इसका मतलब ये नहीं है कि फिर संभावनाओं को नहीं तलाशना चाहिए।
विज्ञापन